हिसार

हिसार  के कण कण में अणुव्रत की गूंज : डॉ. कुसुम लूनिया

अणुविभा के केंद्रीय संगठनों की हरियाणा यात्रा हिसार पहुंचीं

एंटिक ट्रुथ | हिसार

अणुविभा के केंद्रीय संगठनों की हरियाणा यात्रा उपाध्यक्ष डॉ. कुसुम लूनिया के नेतृत्व में तेरापन्थ भवन माडल टाउन हिसार  में पहुंची। अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमणजी की सुशिष्या  शासन श्री  साध्वी श्री यशोधरा के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में अणुव्रत समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल ने पदाधिकारीयों के साथ केंद्रीय पदाधिकारीयों का हार्दिक स्वागत किया।
समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल ने समिति के गत वर्ष के कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया और कहा कि भविष्य में अणुव्रत का और अधिक प्रचार प्रसार कर नई उंचाई पर ले जाएगा। उन्होंने अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट में भी शहर के अधिक से अधिक विद्यालयों को जोडऩे का विश्वास दिलाया। डॉ. लुनिया ने कहा कि हिसार अणुव्रत समिति देश में अपनी अलग पहचान बनाए हुए है और यहां के कण-कण में अणुव्रत का दर्शन होता है। उन्होंने अणुविभा के अनेक प्रोजेक्ट की जानकारी दी और अधिक से अधिक लोगों जोडऩे की अपील की। अणुविभा विभा के पंच मंडल के सदस्य सुरेंद्र जैन अधिवक्ता ने कहा कि हिसार की समिति का गौरवशाली इतिहास रहा है और यहां की टीम बहुत अच्छा कार्य जारी रखेगी।
इस अवसर पर धीसाराम जैन, धनपत लूनिया, कुसुम सुराणा, लाजपत राय, हीरालाल सुराणा, दर्शन लाल शर्मा, विनोद जैन, डा सतेंद्र यादव, श्रवण गिरघर, राजन जैन, डॉ. विजय बंसल, राकेश शर्मा, लीलूराम जैन, संजय जैन, हितेश जैन, राजकुमार सोनी, सुधीर सोनी, सुरेश शर्मा, सुरेश जांगड़ा, सतपाल शर्मा, जगदीश गर्ग व नितिन कुमार आदि उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button