राज्यों से खबरेंहरियाणाहिसार

बिजली निगम करेगा उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण

अधीक्षण अभियंता ऑपरेशन सर्कल हिसार, 3 फऱवरी को बिजली अदालत में करेंगे सुनवाई -

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को विश्वसनीय, अच्छी वोल्टेज और निर्वाध बिजली कीआपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है। पूर्ण उपभोक्ता संतुष्टि के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बिजली निगम द्वारा अनेक महत्वकांक्षी कार्यक्रम प्रारम्भ किए गए हैं ताकि उपभाक्ताओं की समस्याओं की त्वरित रूप में सुलझाया जा सके। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम एसई फहीम रजा नकवी ने बताया कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा हिसार फोरम के तहत आने वाले जिला हिसार के बिजली उपभोक्ताओं की शिकायत की सुनवाई 3 फऱवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक अधीक्षण अभियंता ऑपरेशन सर्कल हिसार के कार्यालय में की जाएगी।एस.ई. फहीम रजा नकवी ने बताया कि एक कमेटी द्वारा उपभोत्ताओं की शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। जिसमें गलत बिलिंग, नये कनेक्शन जारी करने में देरी, वोल्टेज संबंधित, बिजली आपूर्ति में बाधाएं, खराब मीटर को बदलने में देरी , ट्यूबवेल कनेक्शन इत्यादि शामिल हैं। उपभोक्ता डीबीवीएन वेबसाइट पर उपलब्ध पोर्टल के माध्यम से भी अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।
एस.ई. फ़हीम रज़ा नक़वी
(ओपी सर्कल)
डीएचबीवीएन, हिसार

8950514292

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button