हिसारराज्यों से खबरेंहरियाणा

टी-10 टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में फरीदाबाद की टीमों ने मारी बाजी

विकास डिफैंस स्कूल और स्पोर्टस अकेडमी धिरणवास में सब जूनियर हरियाणा स्टेट टी-10 टैनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता के लडक़ों के वर्ग में फरीदाबाद प्रथम, हांसी द्वितीय तथा हिसार तृतीय स्थान पर रहा, जबकि लड़कियों की प्रतियोगिता में फरीदाबाद की टीम प्रथम, हिसार द्वितीय तथा भिवानी तीसरे स्थान पर रही। यहां से चयनित खिलाड़ी उत्तराखंड से रूद्रपुर में 4 जनवरी से होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। विजेता खिलाडिय़ों को स्क्ूल के डायरेक्टर सुरेन्द्र आर्य, टी-10 टेनिस बॉल क्रि केट एसोसिएशन हरियाणा के सैके्रटरी कंवरपाल ने विजेताओं को मैडल व ट्रॉफी भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके  पर टी-10 टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन हरियाणा के कोषाध्यक्ष वैभव, सुनील चौधरी, डीपी नरेन्द्र कुमार, संजय, नवीन कुमार, मैडम सोनू, सुमित देवी मौजूद रहे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button