हरियाणा

विश्वशांति एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु सतगुरु बंदी छोड़ दीप्तानंद अवधूत आश्रम खरड़-अलीपुर में 108 हवन यज्ञ : कृष्णानंद महाराज

एंटिक ट्रुथ | हिसार

श्री श्री 1008 सतगुरु बंदी छोड़ दीप्तानंट अवधूत महाराज दरबार साहेब खरड़ अलिपुर, हिसार में 27 जनवरी से 30 जनवरी तक विश्व शांति एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु 108 हवन-यज्ञ किए जा रहे हैं जिसका सोमवार को आश्रम में शुभारंभ किया गया। आश्रम के गद्दीनशीन स्वामी कृष्णानंद महाराज ने आश्रम में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी देते हुए बताया कि इस हवन यज्ञ में शामिल होने वाले लोगों को ईश्रीय कृपा से सुख-समृद्धि, आध्यात्मिक जागृति, पारिवारिक कष्ट निवारण, वातावरण शुद्धिकरण, शारीरिक, मानसिक कष्ट निवारण, ऐश्वर्य, वैभव व कारोबार बढ़ोतरी आदि की प्राप्ति होगी।
उन्होंने बताया कि 27, 28, 29, 30 जनवरी को सुबह 9.15 बजे से प्रतिदिन 27-27 हवन महायज्ञ व 9 अखंड पाठ होंगे। 29 जनवरी को रात्रि 08:00 बजे से प्रभु की इच्छा तक सत्संग आयोजित किया जाएगा। 30 जनवरी को 108 हवन महायज्ञ की सम्पूर्ण आहुति होगी व 108 ग्रंथ साहेब अखंड पाठ सम्पूर्ण भोग 10.15 बजे होगा। आश्रम में दोपहर 11 से 2 बजे तक सत्संग ज्ञान गंगा बहेगी। वहीं 10 से 1 बजे तक रक्तदान शिविर आयेाजित किया जाएगा। इसके साथ ही सुबह 9 बजे से भंडारा चलाया जाएगा तथा प्रात: 10 से 1 बजे तक नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर भी लगाया जाएगा जिसमें प्रसिद्ध चिकित्सक विभिन्न बीमारियों के लिए जांच करेंगे।
उन्होंने बताया कि सतगुरु बंदी छोड़ दीप्तानंद जी महाराज व सतगुरु बंदी छोड़ हरिहरानंद जी महाराज की असीम कृपा से यह 108 हवन महायज्ञ व 108 ग्रंथ साहेब अखंड पाठ, 10वें निर्वाण महोत्सव के उपलक्ष्य में स्वामी दीप्तानंद अवधूत मैमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट व रास्ता फाउंडेशन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में विश्व शांति, पर्यावरण संरक्षण व नारी नारायणी उत्सव, नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 108 कुंडीय महायज्ञ से विश्व शांति, पर्यावरण संरक्षण, नारी सशक्तिकरण व नारी को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने के लिये और अधिक उर्जा के साथ कार्य करने की शक्ति मिलेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button