हिसार
गौड़ पब्लिक स्कूल की छात्रा यवग्री ने भाषण प्रतियोगिता में पाया प्रथम स्थान
विप्र ज्योति कल्याण समिति द्वारा शहीद चन्द्रशेखर आजाद जयंती पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में मिला सम्मान

एंटिक ट्रुथ | हिसार
शहीद चन्द्रशेखर आजाद जयंती के अवसर पर विप्र ज्योति कल्याण समिति द्वारा जहाज पुल स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में एक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस कार्यक्रम का आयोजन विप्र ज्योति कल्याण समिति अध्यक्ष मास्टर हवा सिंह, जगदीश चन्द्र शास्त्री व पवन वत्स के सानिध्य में हुआ। प्रतियोगिता में शिव नगर स्थित गौड़ पब्लिक स्कूल की छात्रा यवग्री ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्राचार्य अशोक कुमार गौड़ ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उचाना के विधायक देवेंद्र अत्री ने छात्रा के भाषण से प्रभावित होकर उसे 5100 रुपये नकद ईनाम दिया। इस उपलब्धि पर प्राचार्य अशोक कुमार गौड़ ने छात्रा यवग्री, उसके अभिभावकों व स्कूल स्टाफ व बधाई देते हुए हुए छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



