अन्य

वल्र्ड क्लाइमेट चेंज फाउंडेशन को दिया समर्थन

एंटिक ट्रुथ | हिसार

योगी सहजानंद वल्र्ड क्लाइमेट चेंज फाउंडेशन को अपना समर्थन दिया है। फाउंडेशन ने भी अपने कार्यों को विस्तार देते हुए अनेक राज्यों में उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति की है। हरिद्वार स्थित अंतराष्ट्रीय सूर्यवंशी अखाड़ा परिषद पेक्ट निरंजनी अखाड़ा परिषद के महामण्डलेश्वर डॉ. संजीव अग्रवाल पर्यावरण बचाने की मुहिम के लिए आगे आए हैं। इससे पहले गुरु मां उषा सिंह की फाउंडेशन में ब्रांड एंबेसडर पद पर नियुक्ति की गई थी। फाउंडेशन के ब्रांड एंबेसडर स्वामी सहजानंद सरस्वती ने बताया कि जिन प्रमुख ज्योतिषाचार्यों की नियुक्ति वल्र्ड क्लाइमेट चेंज फाउंडेशन में की गई है उनमें गांधीनगर गुजरात की किंजल बेन भट्ट, जामनगर गुजरात से डॉ. नरेंद्र बेसडालिया को गुजरात इकाई का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी तरह धुले निवासी रमेश भिसवन पोतदार को महाराष्ट्र, मेरठ कैंट की ज्योतिषाचार्य नीलू शर्मा व सुरेश चंद्र गोयल, मुजफ्फरनगर निवासी राजीव प्रताप सैनी को उत्तर प्रदेश इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। बिहार के मधुबनी निवासी राजनाथ झा को बिहार, भुवनेश्वर निवासी डॉ. मनोजा कुमार लेंका को ओडिशा का प्रदेश इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जालंधर निवासी अनिल कुमार तिवारी को पंजाब तथा नॉर्थ वेस्ट दिल्ली निवासी ज्योतिषाचार्य नीता कपूर व आनंद सिंह को नई दिल्ली इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। क्लाइमेट चेंज के ब्रांड एंबेसडर हरियाणा के हिसार निवासी योगी सहजानंद उर्फ स्वामी सहजानंद सरस्वती सिद्ध महामृत्युंजय आश्रम के संचालक होने के साथ पर्यावरण संरक्षण की मुहिम चला रहे हैं। पूर्व में उनके द्वारा संचालित मिशन ग्रीन फाउंडेशन ने करीब 70 लाख पौधों और गमलों का निशुल्क वितरण किया गया। जिसकी सराहना हरियाणा सरकार समेत अनेक प्रशासनिक अधिकारियों ने की। स्वामी सहजानंद के पर्यावरण पर अनेक गाने लिखे जो यूट्यूब पर उपलब्ध हैं। इन गानों और वीडियों में अनेक राजनीतिक हस्तियों ने भाग लिया है।जेनरेशन को प्रदूषण के विष से बचाने के लिए काम कर रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button