अन्य

महासचिव जोगिन्द्र टांक व सदस्य कमल सफाई कर्मचारी संघ से बर्खास्त

एंटिक ट्रुथ | हिसार

सफाई कर्मचारी संघ ने संघ के महासचिव जोगिन्द्र टांक व सदस्य कमल को संघ विरोधी गतिविधियों के चलते बर्खास्त कर दिया है। यह जानकारी देते हुए संघ के प्रधान कालूराम ने बताया कि पिछले कई दिनों से जोगिन्द्र टांक व कमल संघ के खिलाफ कार्य कर रहे थे तथा अखबारों में बयानबाजी कर रहे थे। उक्त दोनों दिनेश राड लेबर एक्ट द्वारा निर्मित संघ का साथ दे रहे थे तथा कर्मचारियेां में भ्रांतियां फैला रहे थे। इन्होंने संघ के कार्यवाही रजिस्टर में भी कटिंग करके दस्तावेजों से छेड़छाड़ की तथा संघ के लैटर पैड का भी दुरुपयोग किया।
संघ प्रधान ने बताया कि उक्त दोनों को कई बार मौखिक रूप से चेतावनी दी गई थी, लेकिन बार-बार मना करने के बावजूद इन्होंने संघ विरोधी गतिविधियां जारी रखीं, जिसके चलते कार्यकारिणी ने सर्वसम्मपति ने दोनों को पदमुक्त करने का कदम उठाया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button