हिसार

घिराइया बंसल परिवार ने कन्या गुरुकुल की छात्राओं को करवाया भोजन, गांव के मंदिर राधा-कृष्ण की मूर्ति की स्थापना की

एंटिक ट्रुथ | हिसार

घिराय के प्रतिष्ठित व्यवसायी घराने घिराइया बंसल परिवार ने दिल्ली से घिराय पहुंचकर कन्या गुरुकुल घिराय का अवलोकन किया। बंसल परिवार की ओर से अनिल बंसल, पुरुषोत्तम बंसल, रघुबीर बंसल व उनका पूरा परिवार गुरुकुल पहुंचा। बंसल परिवार के सदस्यों ने कहा कि उन्हें गुरुकुल का माहौल बेहद अच्छा लगा जहां पर छात्राओं को बहुत ही अच्छी संस्कारित शिक्षा दी जा रही है। इसके साथ ही उन्हें योग, खेल व अन्य गतिविधियां भी करवाई जाती हैं। हवन-यज्ञ के साथ प्रतिदिन योगा-प्राणायम व अन्य संस्कार छात्राओं को प्रदान किए जा रहे हैं जो आज के समय में बहुत अच्छी बात है। यहां से शिक्षा प्राप्त छात्राएं एक अच्छे समाज का निर्माण करने में अपना योगदान देंगी। इसके साथ ही बंसल परिवार ने गांव के मंदिर में राधा-कृष्ण की मूर्ति की स्थापना करवाई और भंडारा लगाया जिसमें उन्होंने गुरुकुल की छात्राओं को विशेष रूप से आमंत्रित कर भोजन करवाया। बंसल परिवार की महिलाएं सावित्री बंसल, रामकली, श्यामकली, नेहा बंसल, बिमला बंसल सहित परिवार के सभी अन्य सदस्य भी इस मौके पर मौजूद रहे।
गुरुकुल प्राचार्या बहन सुनीता आर्या ने बंसल परिवार का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि उनका परिवार बहुत ही संस्कारी परिवार है और गुुरुकुल में वे अपना सहयोग देते रहते हैं। बंसल परिवार ने गुरुकुल को नियमित रूप से सहयोग देने की बात कही। सुनीता आर्या ने कहा कि सामाजिक कार्यों में सराहनीय योगदान के लिए बंसल परिवार बधाई व प्रशंसा का पात्र है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button