शिक्षाहरियाणा

ओ डी एम संस्थान का गुरुग्राम सेंटर अब डीपीजी डिग्री कॉलेज गुरुग्राम के परिसर में

दूरस्थ शिक्षा में नए अवसरों के साथ प्रवेश प्रक्रिया शुरू

एंटिक ट्रुथ | हिसार

ओ डी एम संस्थान का गुरुग्राम सेंटर अब हीरो हौंडा चौक स्थित डीपीजी डिग्री कॉलेज  गुरुग्राम के परिसर में शिफ्ट हुआ है। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हिसार द्वारा ओ डी एम गुरुग्राम को एम सी पी के रूप में अधिकृत किया गया है। यह जानकारी देते हुए संस्थान के निदेशक डॉ अजीत सिंह ने बताया कि ओ डी एम के गुरुग्राम सेंटर की स्थापना 2004 में गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के दूरस्थ शिक्षा अध्ययन केंद्र के रूप में हुई थी। वर्ष 2016 में विश्विद्यालय द्वारा अपने अध्ययन केन्द्रों के बंद किये जाने के बावजूद संस्थान ने दूरस्थ शिक्षा के विद्यार्थियों के लिए अपनी निशुल्क सेवाएं जारी रखी।
उन्होंने कहा कि हिसार से सैंकड़ों विधार्थी गुरुग्राम व दिल्ली की विभिन्न कंपनियों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं जिनके लिए ओ डी एम का गुरुग्राम सेंटर हमेशा से मददगार रहा है। इस शैक्षणिक वर्ष से विश्वविद्यालय द्वारा ओ डी एम संस्थान के गुरुग्राम सेंटर को अपना एम सी पी बनाया है जिसके तहत यह सेंटर विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा द्वारा करवाए जा रहे विभिन्न कोर्सेज के लिए विपणन करेगा। विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक व स्नातकोत्तर डिग्री कोर्सेस के साथ-साथ डिप्लोमा कोर्सेज करवा रहा है। डिग्री कोर्सेज में  बी ए , बी कॉम , बी ए मास कम्युनिकेशन , एम बी ए , एम सी ए , एम कॉम , एम ए इंग्लिश , एम ए हिंदी , एम एस सी मैथमेटिक्स , एम ए मास कम्युनिकेशन के कोर्सेज है। इसके साथ-साथ डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन, डाटा साइंस, गाइडेंस एंड काउंसलिंग, बिजऩेस एनालिटिक्स, सप्लाई चेन एनालिटिक्स, फाइनेंशियल मार्केटिंग, बैंकिंग एंड फाइनेंस, और सॉलिड, हैजर्ड़स एंड वेस्ट मैनेजमेंट शामिल हैं. सभी कोर्सों की अध्ययन सामग्री विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराई जाएगा। विश्वविद्यालय द्वारा बीए व बीए मास कम्युनिकेशन के पाठ्यक्रमों में 20 प्रतिशत तथा अन्य सभी पाठ्यक्रमों में 30 प्रतिशत इंटरनल माक्र्स असाइनमेंट के आधार पर होंगे। गुरुग्राम संस्थान के निदेशक भूप सिंह ने बताया कि अब तक विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए हिसार जाना पड़ता था, लेकिन इस वर्ष से विश्वविद्यालय द्वारा गुरुग्राम में ही परीक्षा केंद्र स्थापित कर दिया गया है। इससे विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी और इसी कारण इस बार की प्रवेश प्रक्रिया को लेकर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा में प्रवेश के इच्छुक विधार्थी संस्थान से संपर्क कर प्रवेश ले सकते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button