हिसार

स्मॉल में मनाया हरियाली तीज उत्सव, बच्चों ने उठाया झूलों का आनंद, लगाई मेहंदी

पर्यावरण के महत्व को समझते हुए बच्चों ने किया पौधरोपण

एंटिक ट्रुथ | हिसार

स्मॉल वंडर स्कूल में हरियाली तीज पर्व का आयोजन किया गया जिसमें पूरे विद्यालय को हरे रंग से सजाया गया। बच्चों के लिए झूले लगाए गए जिन पर झूलकर बच्चे बहुत खुश हुए और झूलों को खूब आनंद उठाया। इस पर्व का थीम ‘गो ग्रीन’ रखा गया। तीज पर्व का महत्व बताते हुए विद्यालय की प्राचार्या तरुणा कुहाड़ ने विद्यार्थियों को समझाया कि हरियाली तीज पर्व पर प्रत्येक विद्यार्थी को एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। सभी विद्यार्थियों ने प्राचार्या के साथ एक पौधा लगाकर हमारी पृथ्वी को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यार्थी हरे रंग की वेशभूषा में ऐसे लग रहे थे जैसे कसी बगीचे में सुंदर-सुंदर फूल खिले हों। सभी विद्यार्थियों ने अपने आसपास के वातावरण को साफ रखने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने घेवर, गुलगुले व मिठाई का आनंद लेते हुए तीज पर्व मनाया तथा अध्यापिकाओं ने छात्राओं के हाथों पर मेहंदी लगाई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button