हरजीराम हिन्दू हाई स्कूल के 1975 बैच के छात्रों का ‘पूर्व छात्र मिलन समारोह’ आयोजित
- पूर्व छात्र मिलन समारोह में 51 वर्ष बाद मिले स्कूल के छात्र, जीवन के अनुभव किए सांझा -

1975 के बैच में श्री हरजीराम हिन्दू हाई स्कूल से 10वीं कक्षा में पास हुए सभी पूर्व छात्र 51 वर्ष बाद गत दिवस पूर्व छात्र मिलन समारोह में जिमखाना रेस्टोरेंट में एकत्रित हुए। सभी ने आपस में मिलकर 51 वर्ष के अपने अनुभव सांझा किए तथा स्कूल की यादें ताजा की। अपने स्कूली दिनों को याद करके सभी के चेहरे खिल उठे। 51 वर्ष बाद भी सभी दोस्तों ने एक-दूसरे को पहचान लिया। सभी ने 51 वर्ष की अपनी उपलब्धियों को सांझा किया। अब सभी दोस्त वेल सेटल्ड हैं तथा कई प्रतिष्ठित संस्थानों से रिटायर हो चुके हैं। पूर्व छात्रों का यह पहला मिलन समारोह था कुछ दोस्त इसमें शामिल होने के लिए दूर-दराज से भी आए थे। आयोजन का प्रबंध व सभी दोस्तों को इकट्ठा करने का श्रेय प्रेम मनचंदा, रविंद्र बत्रा, सतीश कक्कड़ एवं सुनील मलिक को दिया गया। अति उत्तम व्यवस्था के साथ सारा कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम हर माह करने पर सभी में विचार विमर्श हुआ।



