अन्य

एचएयू कुलपति मिला स्वीपर यूनियन का प्रतिनिधिमंडल

एंटिक ट्रुथ | हिसार

सीसीएस एचएयू स्वीपर यूनियन के कर्मचारियों की आम सभा यूनियन के महासचिव जोगिन्द्र टांक की अध्यक्षता में हुई। जोगिन्द्र टांक ने बताया कि गत दिवस कार्यकारिणी का एक शिष्टमंडल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बी.आर. कंबोज से मिला व विश्वविद्यालय को ‘ए’ ग्रेड का दर्जा मिलने पर बधाई दी तथा अपनी मांगों को लेकर भी चर्चा। कुलपति ने विश्वास दिलाया कि कर्मचारियों की मांगों पर विचार किया जाएगा।
महासचिव ने बताया कि फ्लैचर के बाद विश्वविद्यालय को इतनी ऊंचाई पर पहुंचाया है तो उसका श्रेय डॉ. बी.आर. कंबोज को जाता है। कुलपति हर वर्ग को साथ लेकर चल रहे हैं। उनकी दूर दृष्टि की वजह से आज विश्वविद्यालय नई ऊंचाई को छू रहा है। इनके कार्यकाल में वर्षों से कर्मचारियों के लंबित पड़े मुद्दों को सुलझाया गया और कैटेगरी की प्रमोशन की जा रही है। उम्मीद है कि शीघ्र ही मेटों की प्रमोशन भी जल्द ही की जाएगी।
जोगिन्द्र सिंह ने बताया कि प्रशासन ने विश्वास दिलाया था शीघ्र ही कच्चे कर्मचारियों का अनुभव लगा दिया जाएगा वो कुलपति ने पूरा कर दिया है। इसके लिए संघ ने कुलपति का आभार जताया। शिष्ट मंडल में महासचिव के अलावा पूर्व प्रधान अनिल चुटेला, नरेश कुमार, पूर्व प्रधान सुरेंद्र कांगड़ा, पूर्व प्रधान दास कुमार, पूर्व महासचिव राजपाल चौहान, पूर्व महासचिव भंवर लाल, पवन पिवाल, कमल, विजयपाल, आकाश अठवाल, अमित, देशराज, रोजानंद, दीपक आदि मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button