राज्यों से खबरेंहरियाणाहिसार

हिसार के बुजुर्गों ने अजमेर में आयोजित 7वीं मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप में लगाई पदकों की झड़ी

जज्बा उम्र का मोहताज नहीं : 90 वर्ष की आयु में भी झंडे गाड़ रहे हमारे बुजुर्ग खिलाड़ी

राजस्थान के अजमेर शहर में 7वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप का गत दिवस सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता 30 जनवरी से 2 फरवरी तक अजमेर के पटेल स्टेडियम में आयोजित की गई थी। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में हिसार के 10 बुजुर्ग खिलाडिय़ों ने कुल 21 पदक जीत कर हरियाणा प्रदेश को गौरवान्वित किया।
जिला हिसार हरियाणा मास्टर एथलेटिक्स के सचिव जयकुमार शर्मा ने बताया की 90+ आयु वर्ग में होरीलाल ने 400 और 800 मीटर दौड़ में दो गोल्ड मेडल, उदे सिंह जाखड़ ने 80+ आयु वर्ग में 5000, 1500 और 800 मी. दौड़ में तीन गोल्ड मेडल, तेजपाल सिंह ने 80+आयु वर्ग में डिस्कस में गोल्ड और हैमर थ्रो में सिल्वर मेडल,बिमला देवी ने 75+ आयु में डिस्कस, जैवलिन और शॉट-पुट में तीन ब्रोंज मेडल ,बिमला देवी 70+ ने 800 और 100 मीटर दौड़ में दो ब्रॉन्ज मेडल, 65+ आयु  में अश्वनी मेहता ने डिस्कस और हैमर थ्रो में दो गोल्ड मेडल, 60+आयु वर्ग में जय कुमार शर्मा ने 300 मीटर हर्डल में सिल्वर और 100 मीटर हर्डल रेस में ब्रॉन्ज मेडल, 60+आयु वर्ग में सरुप सिंह ने ट्रिपल जंप में गोल्ड और लॉन्ग जंप में सिल्वर मेडल तथा 55+ आयु में सत्यवान ने 1500 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीतकर हिसार ही नहीं समस्त हरियाणा का नाम रोशन किया है। सभी बुजुर्गों ने अपनी मेहनत लगन और आत्मविश्वास से दमदार प्रदर्शन करके भविष्य के लिए मजबूत दावेदारी पेश की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button