हरियाणाहिसार

वार्ड 14 में आवारा कुत्तों व बन्दरों की समस्या को लेकर डीएमसी से मिली हिसार संघर्ष समिति

बंदरों को पकडऩे का अभियान कल से होगा शुरू

एंटिक ट्रुथ | हिसार

बंदर व कुत्तों की समस्याओं को लेकर हिसार संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमण्डल नगर निगम के डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर विरेन्द्र सहारण से मिला तथा तुरंत इस समस्या के समाधान की मांग की। समिति के प्रधान जितेन्द्र श्योराण ने डीएमसी को बताया कि सैक्टर 16 17, सैक्टर 9-11 और सैक्टर 13 में आवारा कुत्तों व बन्दरों ने आतंक मचा रखा है, जिससे आम जन में भव्य का माहौल व्याप्त है। विशेषकर बुजुर्गों व महिलाओं को ये जानवर नुकसान पहुंचान का काम कर रहे हैं। अधिकारियों ने समिति के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि वार्ड 14 में कल से बंदर पकडऩे का अभियान शुरू किया जाएगा। आवारा कुत्तों की नलबन्दी की मांग पर निगम अधिकारियों ने बताया कि विभाग ने अभी टेंडर लेने बाली कम्पनी को आवारा कुत्तों की नलबन्दी के लिए ऑपरेशन थियेटर की जगह मुहैया नहीं करवाई है। उन्होंने बताया कि इस माह के अंत तक इस समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।Photo 4 Photo 6
समिति के प्रधान जितेन्द्र श्योराण ने अधिकारियों को कहा कि सैक्टर 13 में सफाई व्यवस्था एवं आवारा कुत्तों का जंगलराज चल रहा है। जिसके चलते सैक्टर 13 का एक भी गेट ऐसा नहीं है जिसके बाहर आवारा कुत्तों ने मल न किया हो। घरों की फोटो दिखाने पर अधिकारियों ने आवारा कुत्तों की गंदगी पर चिंता जताते हुए इसके जल्द समाधान का आश्वासन दिया। समिति ने कड़े शब्दों में अधिकारियों को कहा कि इन समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करवाएं ताकि लोगों की नारकीय जीवन से मुक्ति मिल सके। जितेन्द्र श्योराण ने बताया कि वार्ड 14 के सैक्टर 13 क्षेत्र में डोर टू डोर के दौरान लोगों ने इन समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करवाने की मांग की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button