
एंटिक ट्रुथ | हिसार
एच.ए.यू. सफाई कर्मचारी यूनियन कार्यकारिणी की एक बैठक प्रधान अनित कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई जिसमें कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी व मैंबर्स ने भाग लिया। बैठक में महासचिव अमित कुमार ने बताया कि हमारे एच.के.आर.एन. के सभी सफाई कर्मचारियों के अनुभव प्रमाण पत्र लग चुके हैं। सफाई कर्मचारी यूनियन इसके लिए एच.ए.यू. कुलपति बी.आर. कंबोज का आभार व्यक्त करती है और साथ ही हरियाणा सरकार का भी धन्यवाद व्यक्त करती है।
बैठक में कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों जिसमें वरिष्ठ उपप्रधान सुरेंद्र कागड़ा, कैलाश जेदिया, पवन, भंवरलाल, अमित अठवाल, चन्द्रबोस, राजेश, राजपाल चौहान, आकाश अठवाल, कमल, जोगिन्द्र टांक, नरेश लोहरा, दीपक औमप्रकाश, दास कुमार बागड़ी आदि ने भाग लिया।



