
12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन
मेष
वित्तीय योजनाओं से जुड़े कामों पर ध्यान दें। आपको किसी काम में विशेष फायदा होने वाला है। घर में कोई मांगलिक कार्य संबंधी भी योजना बन सकती है। विद्यार्थियों को अपने किसी प्रतियोगिता संबंधी समस्या का समाधान मिलने से राहत रहेगी। संतान पक्ष को लेकर मन कुछ चिंतित रहेगा। कुछ समय उनकी समस्याओं के समाधान के लिए भी जरूर निकालें। व्यर्थ की घूमने-फिरने व मौज मस्ती में अपना समय व्यतीत ना करें। इसकी वजह से आपके काफी महत्वपूर्ण कार्य रुक सकते हैं।
वृष
किसी विशेष कार्य के प्रति आपकी बहुत अधिक मेहनत होगी तथा उसके सकारात्मक परिणाम भी मिलेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई काम रुका है, तो उससे संबंधित फैसले लेने का उचित समय है। धार्मिक यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। किसी बात को लेकर मन में भ्रम और हताशा जैसी स्थिति बन सकती है। अपने विचारों में स्थिरता और धैर्य बनाकर रखें। और चुनौतियों का सामना करें। युवा वर्ग मौज मस्ती में समय व्यर्थ ना करें। वरना इस वजह से आप कोई उपलब्धि खो बैठेंगे।
मिथुन
आज दिन भर कुछ ना कुछ चुनौतियां और व्यस्तता का माहौल रहेगा। किसी भी प्रकार की दुविधा के समय परिवार जनों का सहयोग आपके लिए मददगार साबित होगा। कुछ समय आत्म केंद्रित होकर चिंतन में लगाएं, आपको अपने कई सवालों के उत्तर मिल जाएंगे। अपनी कार्य प्रणाली और गतिविधियों को सीक्रेट रखें। किसी अनजान व्यक्ति से अपनी योजनाएं शेयर करना आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। बाहरी गतिविधियों में ज्यादा समय व्यतीत ना करें। बच्चों की समस्याओं पर भी ध्यान दें।
कर्क
निकट संबंधियों का घर में आगमन होगा और परिवार मे मौज-मस्ती खुशहाली भरा वातावरण बना रहेगा। संबंधों को बेहतरीन बनाने में आपका विशेष योगदान रहेगा। युवा वर्ग अपने काम के नए लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। अन्य गतिविधियों में व्यस्तता की वजह से अपने व्यक्तिगत कार्यों के साथ समझौता न करें। किसी भी प्रकार की यात्रा को स्थगित रखें, क्योंकि इसमें समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ नहीं प्राप्त होगा। समय-समय पर बच्चों का उचित मार्गदर्शन करते रहे।
सिंह
अचानक ही किसी खास मित्र के साथ मेल मुलाकात होगी, तथा किसी विशेष मुद्दे पर लाभदायक विचार-विमर्श होंगे। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी कुछ समय लगाने से शारीरिक और मानसिक ऊर्जा बनी रहेगी। व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद ना करें। घर परिवार के मामलों में अपनी उपस्थिति और सहयोग देना जरूरी है। आपका सहयोग उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। अगर भूमि बेचने संबंधी कोई योजना को बहुत ही ध्यान से करें या स्थगित ही रखें।
कन्या
पिछले कुछ समय से किसी कार्य को लेकर चल रही योजनाएं आज कामयाब होगी तथा आप की लगन और मेहनत आपको उचित परिणाम भी हासिल करवाएगी। आपका सहयोग परिवार जनों की हिम्मत और हौसला बढ़ाएगा। मोबाइल व ई-मेल द्वारा शुभ समाचार प्राप्त होने की संभावना है।अपने शुभचिंतकों और नजदीकी मित्रों की सलाह पर जरूर अमल करें। अगर कोई राजकीय या कोर्ट के संबंधी कोई मामला चल रहा है, तो उससे संबंधित कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। इनसे संबंधित किसी बात को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है।
तुला
परिवारिक सुख-सुविधाओं संबंधी वस्तुओं के लिए शॉपिंग आदि हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई या करियर से संबंधित किसी समस्या का समाधान मिलेगा। किसी भरोसेमंद व्यक्ति से अपनी योजनाएं शेयर करने पर उचित सलाह मिलेगी। अपने जरूरी खर्चों पर भी कटौती रखनी पड़ेगी। छोटी-छोटी बातों पर परेशान हो जाना आपका स्वभाव रहेगा। रिश्तेदारों के साथ संबंधों में खटास ना आने दे। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट न करें तथा अपने करियर पर फोकस रहे।
वृश्चिक
मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी मिलेंगे तथा आप पुनः आत्मविश्वास और ऊर्जा द्वारा अपने अन्य कार्यों में लग जाएंगे। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय और गंभीर रहेंगे। आज कहीं फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। दूसरों का अनुसरण करने की बचाए अपने निर्णय को ही प्राथमिकता पर रखना जरूरी है। बच्चों से संबंधित किसी भी समस्या को गुस्से की बजाएं शांतिपूर्ण तरीके से हल निकालने का प्रयास करें। वाहन अथवा किसी महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के खराब होने से बड़ा खर्चा भी आ सकता है।
धनु
किसी भी दुविधा की स्थिति में अनुभवी लोगों से विचार विमर्श करें, आपको तुरंत समाधान मिलेगा। अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों में भी रुचि रहेगी। विद्यार्थियों को आशातीत सफलता मिल सकती हैं। विवाहित व्यक्तियों का ससुराल पक्ष से किसी प्रकार का मतभेद हो सकता है। परिस्थितियों को सुलझाने के लिए धैर्य और संयम से काम ले, अन्यथा आपकी छवि खराब हो सकती है। छोटी-मोटी समस्याओं पर तनाव ना ले। वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें।
मकर
व्यस्तता के बावजूद सभी कार्य सहज रूप से पूरे हो जाएंगे। घर में आए मेहमानों के उचित आवभगत भी करेंगे। आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपकी रूचि बढ़ेगी। परिवार जनों के साथ शॉपिंग और मौज मस्ती में भी खुशनुमा समय व्यतीत होगा। विरोधियों की गतिविधियों से अनभिज्ञ ना रहे। कुछ लोग आपकी मानहानि करने की परिस्थितियां बना सकते हैं। इस समय धन के लेनदेन संबंधी कोई नुकसान होने की स्थिति बन रही है।विद्यार्थियों को पढ़ाई से संबंधित कुछ मुश्किलें आएंगी।
कुंभ
आज घर में बदलाव या सुधार संबंधी योजना बन रही है तो उस पर काम करने के लिए अच्छा समय है। कोशिश करने पर कोई मनचाहा कार्य पूरा हो सकता है। कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की पूरी संभावना है। अध्ययनरत युवाओं को प्रोफेशनल पढ़ाई में उचित सफलता मिलेगी। अपने गुस्से और आवेश जैसी आदतों में सुधार लाएं। भूमि अथवा वाहन से संबंधित कोई ऋण लेते समय उसके सभी पहलुओं पर सोच विचार अवश्य करें। व्यर्थ की उलझनों में फंसकर आप अपना ही नुकसान कर बैठेंगे। पारिवारिक लोगों के साथ विचार विमर्श करें।
मीन
दिन की शुरुआत में कोई खुशखबरी मिलने से पूरा दिन खुशनुमा व्यतीत होगा। प्रभावशाली तथा अनुभवी व्यक्ति के सानिध्य में समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। आपके व्यक्तिगत जीवन मैं भी सकारात्मक बदलाव आएगा। विशेष कार्य में चल रही बाधाएं दूर होंगी। जमीन जायदाद संबंधी कोई भी कार्यवाही करने से पहले अनुभवी लोगों से उचित विमर्श अवश्य कर ले। माता-पिता समान किसी भी व्यक्ति से मतभेद ना उत्पन्न होने दे। यह भी ध्यान रखें कि बिना मेहनत के भाग्य भी सहयोग नहीं करेगा। और यही बात विद्यार्थियों के लिए भी लागू होती है।



