वार्डवासियों के अपार प्यार व सम्मान का सदैव ऋणी रहूँगा- रवि जमालपुरिया

एंटिक ट्रुथ | हिसार
नगरनिगम चुनाव में वार्ड नंबर आठ के सर्वजातीय पंचायती उम्मीदवार रवि सैनी जमालपुरिया ने अपनी टीम के साथ संघन प्रचार अभियान चलाकर अपने पक्ष में मतदान की अपील करते हुए विभिन्न नुक्कड़ जनसभाओं को सम्बोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आप लोगों द्वारा मुझे अपार स्नेह व जनसमर्थन दिया जा रहा है उसका सदैव ऋणी रहूंगा और आपके वार्ड का मान-सम्मान किसी भी सूरत मे कम नहीं होने दूँगा मेरे लिए वार्ड का विकास सदैव सर्वोपरि रहेगा वार्ड का विकास सबसे पहले होगा दूसरी कोई भी बात बाद में होगी। वार्ड के विकास को लेकर किसी भी प्रकार का कोई समझौता नही होगा। आपके आशीर्वाद व सहयोग से अपनी जीत तो निश्चित है अब तो जीत का अंतर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है जो कि हम सबके लिए एक शुभ संकेत है।
गत रात्रि राजीव नगर में अंतिम जनसभा के दौरान जनसैलाब को संबोधित करते हुए भावुक होते हुए रवि जमालपुरिया ने कहा कि मेरी आँखो में ये आँसू आप छतीस बिरादरी के भाईचारे द्वारा मुझे नि:स्वार्थ भाव से दिए जा रहे अपार जन समर्थन व विशेषकर मेरी माताओं बहनों द्वारा अपने चूल्हे चौके का काम छोडक़र मेरे लिए पिछले दस दिनों से दिन-रात एक किया हुआ है और महाशिवरात्रि का व्रत होते हुए भी सपरिवार यहां मौजूद रहना मेरी जीत का प्रतीक है। आप सभी की मेरे प्रति इतनी जबरदस्त जनभागीदारी को देखकर मैं अपने आंसुओं को चाहकर भी रोक नहीं पाया कि एक साधारण परिवार के बेटे को वार्डवासियों का इतना सम्मान सहयोग और प्यार मिला है इसका मैं सदैव ऋणी रहूंगा और आपके मान सम्मान को बरकरार रखूँगा व प्रयास करूँगा की आपका अपना वार्ड शहर के बीस वार्ड है उनमें सबसे अलग नजर आएगा विकास के क्षेत्र मे सबसे अग्रणी रहेगा।



