शिक्षाखेल जगत

खरड़-अलीपुर में खेलों के साथ-साथ पढ़ाई में भी टॉपर बेटियों को किया सम्मानित

गांव खरड़ अलीपुर में मास्टर महेश द्वारा बेटियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया

एंटिक ट्रुथ | हिसार

गांव खरड़-अलीपुर 12 वीं कक्षा की टॉपर हिमांशी सुपुत्री सुनील कुमार और 10 वीं कक्षा की टॉपर नैन्शु सुपुत्री वीरेंद्र को सम्मानित किया। इसके अलावा गत 29 जून को गांव में आयोजित नशा मुक्ति अभियान के तहत हॉफ मैराथन दौड़ और 10 कि.मी. दौड़ के विजेता खिलाडिय़ों को भी सम्मानित किया गया। ग्रुप ए में पहला स्थान आर्या, दीपांशु ने तथा दूसरा स्थान मिठू ने व तीसरा स्थान तन्नू ने प्राप्त किया। ग्रुप बी में पहला स्थान धु्रव, मनीत ने दूसरा स्थान अंशु व आयुष ने व तीसरा स्थान आर्यन हर्षित ने प्राप्त किया। ग्रुप सी में पहला स्थान अंजली शर्मा ने दूसरा स्थान मोहित ने व तीसरा स्थान छोटी व विजेंदर ने प्राप्त किया। ग्रुप डी में पहला स्थान मिंटू ने, दूसरा स्थान दीक्षा, जस्सी ने व तीसरा स्थान चिंटू ने प्राप्त किया। ये सभी बच्चे मास्टर महेश के पास गांव में ही प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं जिन्हें उनके द्वारा सम्मानित व प्रोत्साहित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि पवन शर्मा, संचालक एस.डी. सी. से. स्कूल, सुरेश मास्टर, व मुकेश कुमार रहे। पवन शर्मा ने बच्चों को नशे से दूर रहने व पढ़ाई के साथ साथ खेलो में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर सोनी सरपंच, विनोद कुमार, दीपड़ फौजी और बच्चे मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button