एग्रीकल्चर नॉन टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन की बैठक में गैर शिक्षक कर्मचारी संघ द्वारा कर्मचारियों की पर्ची काटे जाने को बताया गैर कानूनी
एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा एग्रीकल्चर नॉन टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन ही सोसायटी एक्ट के तहत मान्य

एंटिक ट्रुथ | हिसार
एग्रीकल्चर नॉन टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रधान सुनील कुमार ने की। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई जिसमें लेबर एक्ट द्वारा रजिस्टर्ड एसोसिएशन गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के नाम से बनाई गई एसोसिएशन जिसके प्रधान दिनेश कुमार राड़ हैं, द्वारा विश्वविद्यालय में मैम्बरशिप की पर्ची काटी जा रही है जो कि बिल्कुल गलत है क्योंकि विश्वविद्यालय की बोर्ड ऑफ मनेजमेंट द्वारा लेबर एक्ट द्वारा बनाई गई एसोसिएशन की मान्यता नहीं है तथा लेबर एक्ट में सुप्रींन्टैडेंट, एस.डी.ओ., एक्सिवन, लैक्चरार पी.जी.टी., डबल ऐ.ओ. कैम्पटरोलर इन सभी को वोट देने का अधिकार नहीं है।
बोर्ड ऑफ मनेजमैंट से केवल सोसाएटी एक्ट द्वारा बनाई गई यूनियन की ही मान्यता है जिसमें सभी को वोट देने का अधिकार है। एग्रीकल्चर नॉन टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन के प्रधान सुनील कुमार व महासचिव राजकुमार गंगवानी द्वारा गठित एसोसिएशन को मान्यता प्राप्त है और जल्द ही सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा व जिसका सदस्यता शुल्क सौ रुपये निर्धारित किया गया है। जल्द ही प्रशासन से बातचीत करके विश्वविद्यालय में फाईव डे वीक लागू करवाया जाएगा व एल.एस व एच.एस का टैस्ट भी जल्द रखवाया जाएगा । बैठक में कार्यकारिणी के प्रधान श्री सुनील कुमार, महासचिव राजकुमार गंगवानी, जोगिन्द्र सिंह, महेन्द्र कुमार, आशिष शर्मा, सुरेन्द्र राणा, वीरपाल बघेल, रामप्रताप जांगडा, सुनील पंडित, ओमप्रकाश व नवीन कुमार सन्ब्रवाल मौजुद रहे ।



