हरियाणा

कृभको के नए भवन का उद्घाटन

एंटिक ट्रुथ | हिसार

भारत की अग्रणी सहकारी समितियों में से एक कृभको (कृषक भारती सहकारी मिमिटेड) ने चंडीगढ़ सेक्टर-34 ए में नव पुननिर्मित कृभको भवन का उद्घाटन किया है। उद्घाटन समारोह में कृभको के अध्यक्ष और आईसीए-एपी के अध्यक्ष डॉ. चंद्रपाल सिंह, एग्रीफेड के अध्यक्ष एस. गुरप्रताप सिंह, इफको के निदेशक जगदीप सिंह नकई, कृभको के प्रबंधक निदेशक एम. आर. शर्मा, कृभको के मानव संसाधन निदेशक एस. एस. यादव, कृभको के निदेशक (विपणन) वी. एस. आर प्रसाद, वित्त निदेशक मनीष कुमार, महाप्रबंधक (विपणन), एन. के. एस. चौहान, पूर्व महाप्रबंधक (विपणन) एवं वर्तमान डेलीगेट एन. के. भादु और पंजाब तथा हरियाणा से कृभको के प्रतिनिधि तथा अन्य अधिकारी उपस्थित हुए। यह जानकारी ओ.पी. चहल सीनियर एरिया मैनेजर, कृभको हिसार ने दी।
इस अवसर पर डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि नवनिर्मित कृभको भवन सहयोग, नवाचार और विकास को बढ़ावा देने वाले माहौल को बनाने के हमारे निरंतर प्रयासों का प्रमाण है। यह भवन केवल एक कार्यालय नहीं बल्कि यह कृषि और सहकारी क्षेत्रों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। कृभको ने वित वर्ष 2023-24 के दौरान पूरे भारत में अपनी सदस्य समितियों को 20 प्रतिशत लाभांश दिया है। कृभको किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले कृषि उत्पाद और सेवाएँ प्रदान करके सहकारी क्षेत्र को मजबूत करने का हर संभव प्रयास कर रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत एक रिबन कटिंग समारोह, पुननिर्मित परिसर का एक निर्देशित दौरा और कृभको की भविष्य की पहलों पर प्रकाश डालने वाला एक एंटरेक्टिव सत्र शामिल था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button