विश्वास सीनियर सैकेंडरी स्कूल में अलंकरण समारोह का आयोजन अंकिता स्कूल कैप्टन, अरमान हेड ब्वॉय, गरिमा हेड गर्ल बने

एंटिक ट्रुथ | हिसार
अर्बन इस्टेट स्थित विश्वास सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ‘अलंकरण समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के डीन प्रोफेसर नीरज दिलबागी ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य तथा मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई। बच्चों ने अत्यंत मनमोहक सरस्वती वंदना तथा नृत्य प्रस्तुति दी। विद्यालय प्राचार्य ने विद्यालय के चारों सदन क्रमश: अग्नि, समीर, वसुधा व अंबर सदन के इंचार्ज व कैबिनेट सदस्यों को बैजेज व सैशे प्रदान किए। विद्यालय कैबिनेट में स्कूल कैप्टन अंकिता को, हेड ब्वॉय अरमान, हेड गर्ल गरिमा, वाइस हैड बॉय गर्वित, वॉइस हेड गर्ल हर्षिता, स्पोर्ट्स कैप्टन बॉय युवराज, स्पोर्ट्स वाइस कैप्टन बॉय शिवम, स्पोर्ट्स कैप्टन गर्ल साक्षी, स्पोर्ट्स वाइस कैप्टन गर्ल कीर्ति, वहीं जूनियर विंग में हेड बॉय नमीश, हेड गर्ल रिया, वाइस हेड बॉय प्रियांशु, वाइस हेड गर्ल मानसी को चुना गया। साथ ही इस अवसर पर दीपक शर्मा, मीना राणा तथा पारस मणि को वर्तमान सत्र का प्रोग्राम कॉर्डिनेटर बनाया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्राचार्य दिनेश चंद्र सेमवाल ने सभी शिक्षकों व छात्रों को धन्यवाद ज्ञापित किया।



