हिसार
ईश्वर क्राईम ग्रीवैंस एंड इंटलीजैंस काउंसिल के सदस्य नियुक्त

एंटिक ट्रुथ | हिसार
हिसार के कैमरी रोड निवासी ईश्वर को क्राईम ग्रीवैंस एंड इंटलीजैंस काउंसिल (सीजीआईसी) का सदस्य नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति पर काउंसिल का आभार जताते हुए ईश्वर ने कहा कि जो जिम्मेवारी उनको सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं लग्र से निभाएंगे। विदित रहे की यह काउंसिल मानव अधिकार संरक्षण, महिला सुरक्षा और अधिकार, सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम से संबंधित सामाजिक मुद्दों को लेकर कार्य करती है और समाज के हर पीडि़त एवं जरूरतमंद की मदद के लिए आगे आकर उसकी आवाज को उठाती है।



