राजस्थानराज्यों से खबरें

स्वर्णनगरी जैसलमेर के धोरों में चमके कुलदीप बिश्नोई

भजन लाल परिवार से राजस्थान में रिश्ता दिल से लगाव का-

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद ‘बिश्नोई रत्न’ कुलदीप बिश्नोई ने आज कई सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत की तथा शहीदों को श्रद्धाजंलि अर्पित की। एयरपोर्ट पहुंचने पर समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने फूलमालाओं, राजस्थान संस्कृति की प्रतिक पगडिय़ों एवं पारंपरिक पट्टू ओढ़ाकर जोरदार स्वागत किया। स्वर्णनगरी जैसलमेर के गांव धोलिया पहुंचकर वन्य जीव व पर्यावरण पे्रमी शहीद राधेश्याम पैमाणी तथा शहीद श्यामलाल फौजी को उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की। धोलिया गांव में ही रामधन मांझू के आवास पर जलपान कार्यक्रम में शिरकत की। खेतोलाई गांव में पूर्व सरपंच नात्थूराम ज्याणी और डॉ. पुष्पेन्द्र के नवगृह प्रवेश के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में शिरकत की और परिवार को शुभकामनाएं दी।
कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि भजन लाल परिवार और इस क्षेत्र के लोगों का सदैव ही आपसी सामाजिक व राजनीतिक सौहार्दपूर्ण पारिवारिक रिश्ता रहा है। वे जब भी राजस्थान आते हैं तो यहां की अपनायत, प्यार, स्नेह, लगाव और आशीर्वाद से अभिभूत हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि उनके पिता चौ. भजन लाल जी का यहां के क्षेत्रवासियों से बहुत ही स्नेहशील रिश्ता है, क्योंकि इस सीमावर्ती क्षेत्र के वासी राजनीति के साथ-साथ सामाजिक रूप से भी हमेशा मजबूती के साथ खड़े रहे हैं। वे आज भी उसी गर्मजोशी और अपनेपन भाव के साथ उनके परिवार के साथ खड़े हैं।
इस दौरान विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी विभिन्न मुद्दों पर कुलदीप बिश्नोई के साथ विचार-विमर्श किया और राजस्थान में आगामी कार्यक्रमों के लिए उन्हें स्नेह निमंत्रण दिया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक मलखान सिंह बिश्नोई, महासभा के उपप्रधान पप्पूराम डारा, महासभा के उपप्रधान भागीरथ तेतरवाल, परसराम बिश्नोई जी, उपप्रधान सोमप्रकाश सिगड़, सचिव नारायण राम डाबड़ी, शंभू सिंह खेतासर, सचिव बलदेव खोखर, सचिव जयकिशन सहारण, अमरचंद भीलवाड़ा, प्रदीप बीकानेर, शिवराज जाखड़, जीवणराम गिला, सरपंच करणा राम, सहीराम, सरपंच शिवरत्न सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button