हरियाणा
लायंस क्लब हिसार गौरव ने किया कैंसर जागरुकता कार्यशाला का आयोजन

एंटिक ट्रुथ | हिसार
लायंस क्लब हिसार गौरव ने अमेरिकन ऑन्कोलॉजी इंस्टिट्यूट और सर्वेश हेल्थ सिटी के साथ मिलकर कैंसर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में सीनियर कंसलटेंट (रेडिएशन ओन्कोलोजिस्ट) डॉ. सुमीत अग्रवाल और कंसलटेंट (मेडिकल ओन्कोलोजिस्ट) डॉ. मुकेश जांदू ने विभिन्न प्रकार के कैंसर के बारे में अवगत कराया। कार्यशाला में कैंसर की बीमारी के कारणों पर सभी के साथ विचार विमर्श किया गया और साथ ही अलग अलग प्रकार के इलाज की तकनीकों के बारे में भी लोगों को बताया गया। हिसार शहर के सामाजिक लोगों और समाजसेवी संस्थाओं के सदस्यों की भागीदारी ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया। लायंस क्लब हिसार गौरव हमेशा से हिसार शहर में सामाजिक कार्यों में अग्रसर रहता है और ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को जागरूक करने का काम करता रहता है।



