महेंद्र सिंह सैनी दी जनता ट्रक यूनियन हिसार के प्रधान नियुक्त
महेंद्र सिंह सैनी को प्रधान नियुक्त किए जाने के मौके पर उपस्थित पूर्व प्रधान विष्णु लांबा कार्याकारिणी सदस्य, ट्रांस्पोर्टर, व्यापारी एवं गणमान्य व्यक्ति।

मोहल्ला सैनियान निवासी महेंद्र सिंह सैनी को दी जनता ट्रक यूनियन हिसार का प्रधान नियुक्त किया गया है। यूनियन के वर्तमान प्रधान विष्णु लांबा व कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों व ट्रांस्पोर्ट व्यापारियों ने नई अनाज मंडी स्थित यूनियन कार्यालय में गत दिवस एक बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से उन्हें यह पदभार सौंपा। यूनियन का पिछले 20 वर्षों से लगातार प्रधान का कार्यभार संभाल रहे विष्णु लांबा ने स्वास्थ्य कारणों के चलते अपना त्यागपत्र दिया जिसके उपरांत महेंद्र सिंह सैनी को सर्वसम्मति से दी जनता ट्रक यूनियन हिसार का प्रधान बनाया गया। विष्णु लांबा ने इस पर सहमति जताते हुए कहा कि उन्हें व कार्यकारिणी को इस पर कोई ऐतराज नहीं है। 1 जनवरी 2026 से महेंद्र सिंह ने यूनियन का कार्यभार संभाल लिया है। सभी ने फूल मालाओं से महेंद्र सिंह सैनी का प्रधान बनने पर स्वागत किया व उन्हें बधाई दी। महेंद्र सिंह सैनी ने विश्वास दिलाया कि वे यूनियन के कार्य को आगे बढ़ाएंगे और ट्रांस्पोटर व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।



