धर्म कर्म

आज तेरे भक्तों पे दया करतार हो जाए, लगा दे मोरछड़ी का झाड़ा बेड़ा पार हो जाए

श्री श्याम शरणम् समिति हिसार के तत्वावधान में आयोजित किया गया द्वितीय श्री यशम वंदना महोत्सव

एंटिक ट्रुथ | हिसार

श्री श्याम शरणम् समिति (रजि.) के तत्वावधान में द्वितीय श्री श्याम वंदना महोत्सव हिसार के अग्रसेन भवन में आयोजित किया गया जिसमें विख्यात कलाकारों मुकेश बागड़ा जयपुर, रवि बैरीवाल कोलकाता व गोपाल भारद्वाज दिल्ली ने अपनी मधुर वाणी से श्री श्याम बाबा की महिमा का गुणगान किया। कलाकारों के सुरीले भजनों पर महोत्सव में उपस्थित श्रद्धालु झूमने लगे। समिति के प्रधान सुभाष गोयल ने बताया कि मुख्य अतिथियों ने ज्योत प्रज्जवलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। इस महोत्सव में नरेश पुनिया म्यूजिकल ग्रुप ने संगीत का सहयोग दिया। कलाकारों ने सुंंदर भजनों ‘जिसकी कोई सुनता उसकी मेरा बाबा सुनता है, हारे का सहारा है सारा जग ये कहता है’, ‘तेरे भरोसे मेरी गाड़ी तू जाने तेरा काम जाने’, ‘आज तेरे भक्तों पे दया करतार हो जाए, लगा दे मोरछड़ी का झाड़ा बेड़ा पार हो जाए’, ‘बड़ी दूर से चलकर आया हूं मेरे बाबा तेरे दरबार में’, ‘देना हो तो दीजिए जन्म-जन्म का साथ, मेरे सिर पर रख दो बाबा अपने दोनों हाथ’, ‘खाटू वाले तू हमेशा मेरे साथ रहे’, ‘मेरे श्याम का जन्म दिन आया है’, ‘बोलो-बोलो प्रेमियों श्याम बाबा की जय’, ‘बाबा तेरा-मेरा रिश्ता पुराना है’ आदि भजनों से श्याम बाबा को रिझाया।
समिति के महासचिव शिव कुमार कंसल ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दीपक गर्ग झज्जर वाले प्रमुख समाजसेवी एवं गौ भक्त उपस्थित रहे। महोत्सव के आयोजन में लाला हरिचंद सेवा सदन खाटू श्याम जी, श्री खाटू श्याम भंडारा ट्रस्ट, हिसार, श्री श्याम सालासर सेवा परिवार हिसार, श्री श्याम युवा मित्र मंडल उकलाना मंडी आदि संस्थाओं का सहयोग रहा। कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर श्री श्याम बाबा का आशीर्वाद लिया और उनके भजनों का आनंद उठाया।  इस अवसर पर प्रधान सुभाष गोयल व सचिव शिवकुमार, राकेश कैशियर, राजेश बंसल, कुलदीप ग्रोवर, प्रिंस, मोहित गोयल, राहुल बंसल, अक्षय जैन, अशोक बंसल, बजरंग सिंगल, मोहित अग्रवाल, दीपक गर्ग, अनिल तनेजा, नित्य व विकास आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button