सैक्टर-33 में मेयर प्रवीन पोपली ने किया स्ट्रीट लाइट्स का शुभारंभ
सैक्टर-33 आरडब्ल्यूएस ने जताया मेयर का आभार, सैक्टर की अन्य समस्याएं भी मेयर के समक्ष रखी

एंटिक ट्रुथ | हिसार
शहर के नव चयनित मेयर प्रवीन पोपली ने सैक्टर-33 में आज स्ट्रीट लाइट्स का शुभारंभ किया। सैक्टर-33 रेजिडेंट वेल्फेयर सोसायटी (आरडब्ल्यूएस) लंबे समय से क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट्स की मांग कर रही थी जिस पर सोमवार को मेयर प्रवीन पोपली ने सैक्टर में स्ट्रीट लाइट्स लगाने के कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष आशा खेदड़ व पार्षद टीनू जैन भी मौजूद रहे। यह जानकारी देते हुए एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी एवं कैंटर एसोसिएशन के प्रधान निशांत गर्ग ने बताया कि इस मौके पर आरडब्ल्यूएस के प्रधान डी.एस. पानू, कैशियर राकेश पानू व कार्यकारिणी के अन्य सदस्य मौजूद रहे जिन्होंने मेयर का सैक्टर में पहुंचने पर स्वागत किया।
निशांत गर्ग ने बताया कि आरडब्ल्यूएस ने मेयर के समक्ष सैक्टर की अन्य मांगें भी रखीं जिनमें बिजली, पानी, सीवरेज, पार्क व सफाई से जुड़ी मांगें शामिल थीं। आरडब्ल्यूएस प्रधान डी.एस. पानू ने बताया कि सैक्टर में मंदिर नहीं है इसके लिए जमीन अलॉट की जाए। सैक्टर मेें बिजली की काफी समस्या रहती है जिसे दूर किया जाना चाहिए तथा पानी की भी समस्या है। पानी आने का समय बहुत जल्दी है। सैक्टर के सभी पार्कों को डेवलेप किया जाए तथा उनमें बैंच आदि की व्यवस्था की जाए। गंदे पानी की निकासी के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाने की जरूरत है। मेयर प्रवीन पोपली ने आरडब्ल्यूएस व सैक्टरवासियों को आश्वासन देते हुए कहा कि प्राथमिकता के आधार पर उनकी इन मांगों को पूरा किया जाएगा। उनका प्रयास है कि हिसार शहर के चहुंमुखी विकास के साथ-साथ वे हिसार वासियों की हर उम्मीद पर खरा उतरने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ-सबका विकास के अपने नारे के साथ विकास कार्य करवा रही है जिसका जन-जन को लाभ मिल रहा है।
इस अवसर पर सैक्टर-33 से लक्ष्मीनारायण कड़वासरा, अमर गोयल, रमेश गिल, पवन, ईश्वर सैनी, लव मित्तल, सुरेश मित्तल दीपांाशु शर्मा, श्री गणेश प्रोपर्टीज के स्वामी एवं मीडिया प्रभारी आरडब्ल्यूएस निशांत गर्ग सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।



