हिसार
सिद्धपीठ श्री चौधरीवास धाम में विधायक सावित्री जिंदल ने लगाई हाजिरी

एंटिक ट्रुथ | हिसार
जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन व हिसार विधायक सावित्री जिंदल ने मंगलवार को चौधरीवास स्थित सिद्धपीठ श्री पंचमुखी बालाजी धाम में हाजिरी लगाई। धाम के पुजारी भाईजी सोनू जी जोशी ने सभी का अभिनंदन कर आशीर्वाद दिया। विधायक जिंदल ने धाम में चल रहे सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ अनुष्ठान में भी सम्मिलित होकर हनुमान चालीसा पाठ करके अपना योगदान दिया व श्री बालाजी महाराज से जन कल्याण व कर्म क्षेत्र में उन्नति व प्रगति हेतु प्रार्थना की। श्रद्धेय भाईजी ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर दरबार का चिन्ह प्रदान किया व साथ में पधारे पूर्व मेयर शकुंतला राजलीवाला, ललित शर्मा, सजंय डालमिया, डी.एन. सैनी, प्रवीन जैन व शमीम शर्मा आदि का सभी मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों व पदाधिकारियों ने आभार व्यक्त किया। तत्पश्चात सभी ने धाम की परिक्रमा कर गुरुजी से प्रसाद प्राप्त किया।



