हिसार

जिंदल अस्पताल में मॉक ड्रिल : आग पर काबू पाने का किया अभ्यास

एंटिक ट्रुथ | हिसार

आग आपदा सुरक्षा सप्ताह के तहत आपदा प्रबंधन विभाग ने स्थानीय जिंदल अस्पताल  में कार्यशाला का आयोजन कर अस्पताल के स्टाफ एव लोगों को विभिन्न आग, भूकंप आदि आपदा से निपटने के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर अग्निशामक यंत्रो के बारे में जानकारी दी गई और अग्निशामक यंत्र को संचालित करने के तरीके के साथ स्वयं को सुरक्षित रखते हुए आग पर काबू पाने की तकनीक समझाई गई। इसके साथ परिसर में मॉक ड्रिल कर आग से बचने व इससे निपटने के तौर तरीके भी बताए गए। प्रशिक्षण के दौरान सभी को बताया गया कि आग की घटना होने पर तुरंत फायर सेफ्टी के नियमों के अनुसार ही अग्निशामक यंत्र का उपयोग पूरी सावधानी के साथ करें। इस दौरान फायर विभाग अधिकारी एस.के. मान व टीम के सदस्य, जिंदल स्टेनलेस के फायर विभाग के सदस्य, अस्पताल प्रशासन सहित स्टाफ आदि उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button