
एंटिक ट्रुथ | हिसार
छाजूराम जाट कॉलेज एवं सिटी कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन आर्य नगर के बीच शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस समझौते का उद्देश्य छात्राओं के लिए नए अवसर सृजित करना, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना और व्यवहारिक ज्ञान व कौशल विकास को बढ़ावा देना है।
इस समझौते के तहत, दोनों संस्थान संयुक्त रूप से कार्यशालाओं, सेमिनारों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे, जिससे छात्राओं को उद्योग और व्यवसाय की नवीनतम आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया जा सके। इसके अलावा शिक्षकों के लिए भी विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे जिससे वे आधुनिक शिक्षण विधियों एवं शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए किए हस्ताक्षर।
इस मौके पर छाजूराम जाट कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कपेन्द्र सिंह, डॉ. महेश ख्यालिया, सिटी कॉलेज से निदेशक एडवोकेट महाबीर पूनिया ने एमओयू पर हस्ताक्षर करते हुए आदान प्रदान किया। इस मौके पर दोनों संस्थानों के अधिकारियों ने बताया कि एनईपी २०२० के तहत छात्र अध्यापकों मे एकीकृत तरीके से व्यावसायिक श्रम के साथ विषयगत ज्ञान प्रदान के करने के उद्देश्य के साथ सिटी कालेज आफ एजुकेशन आर्य नगर व शहर के प्राचीन एवं प्रतिष्ठित छाजूराम जाट कॉलेज के बीच सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। एनईपी का उद्देश्य शिक्षा को सभी के लिए सुलभ बनाना है। यह शिक्षा नीति किसी भी व्यक्ति को सर्वांगीण विकास की ओर ले जाती है। भारत के एक वैश्विक ज्ञान महाशक्ति बनाने में योगदान देने के लिए दोनों सस्थानों के छात्र और अध्यापक अपनी-अपनी विद्याओं का आदान प्रदान कर सकेंगे।



