हरियाणा

नगर निगम हिसार के अधिकारी उड़ा रहे सीएम नायब सैनी के आदेशों की धज्जियां, 6 माह बाद भी सीएम विंडो की शिकायत का नहीं हुआ समाधान

अवैध निर्माण पर कार्यवाही के लिए डेढ़ वर्ष से नगर निगम के चक्कर काट रहा पीडि़त, पीएम, सीएम, एमएलए, सीएम विंडो पर लगाई गुहार, नहीं हुई कोई कार्यवाही

एंटिक ट्रुथ | हिसार

नई सब्जी मंडी निवास संदीप गोयल अपने घर के सामने किए गए अवैध निर्माण को लेकर पिछले डेढ़ वर्ष से से नगर निगम के ऑफिस में चक्कर पर चक्कर काट रहे हैं लेकिन उनकी शिकायत पर विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। संदीप गोयल ने बताया कि उनका एक प्लाट ढाणी श्याम लाल में है जिसके सामने एक अवैध बर्फ फैक्ट्री संचालक ने उनके प्लॉट के सामने साथ लगती जगह पर लगाग 10 फिट की ऊंचाई पर बिना लैंटर का 4 फीट का झज्जा निकाल दिया है। संदीप गोयल ने बताया कि इतनी कम ऊंचाई पर 4 फिट का छज्जा निकालने से उनके प्लॉट के सामने लगाया गया मुख्य गेट भी नहीं खुल पा रहा है और प्लॉट में बाइक ले जाने तक में मुश्किल हो रही है।
संदीप गोयल ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में पहली शिकायत दिनांक 13 फरवरी 2024 को शिकायत संख्या 7993 के माध्यम से नगर निगम में दी थी जिस पर 8 माह बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होने पर उन्होंने पुन: 15.10.2024 नंबर 5292 के माध्यम से दी जिस पर निगम ने 24.10.2024 को नोटिस नंबर 73/बीबी जारी किया। नोटिस में कार्यवाही के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया था लेकिन 2 माह बीत जाने के बाद कोई कार्यवाही निगम द्वारा नहीं की गई जिस पर उन्होंने एक शिकायत सी.एम. विंडो में 2.12.2024 को शिकायत संख्या 116877 के माध्यम से लगाई लेकिन सी.एम. विंडो की शिकायत पर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई जिस पर दो माह बाद 20 जनवरी 2025 को 006282 नंबर से रिमांडर भेजा गया। उसके दो सप्ताह बाद तीसरा रिमांइडर 3.2.2025 को नंबर 011501 के माध्यम से भी सीएम विंडो पर दिया गया लेकिन उनकी शिकायत को अधिकारियों द्वारा लगातार अनदेखा किया गया। इसके बाद उन्होंने चौथी बार सी.एम. विंडो पर अपनी शिकायत 026732 के माध्यम से दिनांक 19.03.2025 को लगाई लेकिन लगभग ढाई माह बाद भी शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं होने पर पांचवीं शिकायत आज 30 मई 2025 को 055174 संख्या के माध्यम से लगाई। इसके अलावा उन्होंने नगर निगम में एक आरटीआई 18.02.2025 को एक आरटीआई लगाई लेकिन एक माह तक उसका भी कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने 26.03.2025 को प्रथम अपील लगाई जिसका अभी तक कोई जवाब उन्हें नहीं मिला है।
संदीप गोयल ने बताया कि उसके बाद उन्होंने एक शिकायत प्रधानमंत्री को पी.एम. विंडो पर 6 फरवरी 2025 शिकायत संख्या 0025899 के माध्यम से लगाई थी जिस पर भी मेरा कोई पक्ष जाने बिना पी.एम. विंडो पर नगर गिनम ने मनमाने ढंग से बंद कर दिया गया।
संदीप गोयल ने कहा कि वे सरकारी व्यवस्था से बेहद व्यथित हैं इतने लंबे समय और इतनी शिकायतों के बाद भी अगर एक छोटी सी शिकायत का समाधान नहीं हो सकता तो फिर ये इतना बड़ा सरकारी सिस्टम किस काम है। उन्होंने बताया कि वे एक सामान्य वर्ग के इंसान हैं और अपनी जिंदगी भर की कमाई से अपना प्लॉट खरीदा था लेकिन मेरे दबंग पड़ौसी के अवैध कब्जे से उनके प्लॉट पर लगा मुख्य द्वार ही नहीं खुल पा रहा है।
संदीप गोयल ने शासन-प्रशासन से इस अवैध निर्माण करने वाले आरोपी के खिलाफ जांच कर कानूनी कार्यवाही की मांग करते हुए इतने लंबे समय तक शिकायत का निवारण नहीं करने वाले कर्मचारी व अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button