नायब सैनी ने हर वर्ग के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की-पनिहार
विधायक ने आधा दर्जन गांवों में जन समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए निर्देश-

यशस्वी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं, जिनका लोगों को लाभ मिल रहा है। बीपीएल परिवारों में असमय मृत्यु या स्थायी दिव्यांगता होने की स्थिति में 1 लाख से 5 लाख रूपए तक की दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना लागू करना हो, भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) कानून-2025 के तहत 125 दिन रोजगार और हर सप्ताह मजदूरी दिए जाने को लागू करना हो, लाडो लक्ष्मी योजना शुरू करना हो या फिर किसानों के कल्याण के लिए अनेक कदम उठाने हों मुख्यमंत्री जी अपने दूसरे कार्यकाल में बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। वे सरसाना, तलवंडी रूक्का, तलवंडी बादशाहपुर, स्याहड़वा, बूरे व नलवा में जनसमस्याएं सुनने के दौरान लोगों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने समस्याएं सुनकर मौके पर ही अधिकारियों को उचित दिशा -निर्देश दिए।
रणधीर पनिहार ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व और चौ. कुलदीप बिश्नोई के सहयोग से नलवा हलके के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से प्रगति पर हैं। उनका हमेशा प्रयास रहता है कि अपने परिवार नलवा हलकावासियों की हर समस्या का प्राथमिकता के आधार पर निवारण करवा सकूं, चाहे इसके लिए मुझे मुख्यमंत्री, मंत्रियों, अधिकारियों से निरंतर संपर्क करना हो या फिर पत्राचार के माध्यम से संबंधित विभाग में प्रयास करना हो। अपनों के सुख-दुख में शरीक होकर उनकी मांगे व समस्याएं करीब से समझकर वे नलवा के चहुंमुखी विकास के 24 घंटे प्रयासरत रहते हैं। उनके प्रयास रंग भी लाए रहे हैं और पिछले 1 साल में ही करोड़ों रूपए की विकास परियोजनाएं हलके में शुरू हुई और काफी सारे कार्य पूरे भी हुए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौ. भजन लाल के शासनकाल के बाद अब नलवा हलका का स्वर्णिम दौर आया है और इस प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के हर क्षेत्र में विकास कार्यों को तवज्जो दे रही है।



