हरियाणाहिसार

हर माह के पहले रविवार को स्वतंत्रता सेनानियों को याद करेगा नेताजी सुभाष जन कल्याण संगठन

उपायुक्त से मिलकर स्वतंत्रता सेनानियों और वीरांगनाओं की लिस्ट सौंपी जाएगी

एंटिक ट्रुथ | हिसार

नेताजी सुभाष जन कल्याण संगठन हिसार की एक बैठक जिन्दल पार्क में आयोजित की गई। बैठक में हिसार जिले के स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारियों ने बढ़ चढ़ भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष अंजनी शर्मा ने की। इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य, जिला उपाध्यक्ष विपिन मलहोत्रा, कोषाध्यक्ष हवा सिंह पानू भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में फैसला लिया गया है हर माह के पहले रविवार को बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसमें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया जाएगा तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
इस दौरान यह भी फैसला लिया गया कि 15 अगस्त 2025 पर जिला प्रशासन द्वारा होने वाले सम्मान समारोह के संदर्भ में सोमवार को उपायुक्त से भेंट की जाएगी। उपायुक्त को जिले के स्वतंत्रता सेनानियों की वीरांगनाओं और उत्तराधिकारियों की लिस्ट दी जाएगी ताकि जिला प्रशासन उस लिस्ट के हिसाब से सबको आमंत्रित कर सके और हर बार की तरह स्वतंत्रता सेनानियों की वीरांगनाओं तथा उनके उत्तराधिकारियों को होने वाली परेशानी से बचा जा सके। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारियों में नवीन खरक पुनिया, जगबीर सिंह, महेंद्र सिंह, करतार सिंह, चंद्रकांत, सुरेन्द्र डूडी, चांदनी राम, रणसिंह, रामभगत, ओमप्रकाश, मांगेराम, भगवान दयाल शर्मा, खजान सिंह, राम लखन, सुरेश, वेदप्रकाश, भालू सिंह, मुरारी लाल शर्मा, बलवान सिंह, धर्म पाल, साधिका अरोड़ा शामिल रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button