हरियाणा

आदमपुर में करोड़ों रूपए के बिजली से संबंधित नए कार्य हुए पूरे-कुलदीप बिश्नोई

ट्रांसफार्मर, कम वोल्टेज, नई तार, नए फीडर सहित नई तारों को बिछाने के कार्य प्रगति पर

एंटिक ट्रुथ | हिसार

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि जनहितैषी भाजपा सरकार में युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी भव्य बिश्नोई व उनके निरंतर प्रयासों से आदमपुर मंडी एवं आसपास के कई गांवों में बिजली से संबंधित समस्याओं का निवारण करते हुए करोड़ों रूपए के विकास कार्य पूरे हुए हैं और कई कार्यों की औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं, जिन पर कार्य शुरू होने वाला है। वे आदमपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के दौरान लोगों से बातचीत कर रहे थे।
इस कड़ी में मंडी आदमपुर स्थित सामान्य अस्पताल में 235509 रूपए की लागत से 50 एमएम की नई केबल बिछाई गई है व खराब कंडक्टर को बदला गया है, मॉडल टाउन के अंदर 321610 रूपए की लागत से कम्युनिटी सेंटर के पास 100केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है, खैरमपुर में मखनलाल भादू व अन्य की ढाणियों में कम वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए 285602 रूपए की लागत से 25केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है।
इसी तरह 13555900 रूपए की लागत से मंडी आदमपुर में बिजली घर से लेकर गोपीराम धर्मशाला तक नया फीडर निकाला जा रहा है। इससे अनाज मंडी की बिजली सप्लाई मंडी फीडर से अलग हो जाएगी और यहां बिजली की समस्या नहीं रहेगी, सामान्य अस्पताल के हॉट लाईन फीडर में बिजली की तार की जगह एचटी केबल बिछाई जा रही है। इससे अस्पताल में बिजली कट नहीं लगेंगे और 24 घंटे अस्पताल में बिजली रहेगी, जिससे मरीजों को दिक्कतें नहीं होंगी।
आदमपुर में 466171 रूपए की लागत से कीर्ति नगर के नगर अंदर 95 एमएम नई केबल व नया 100केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। शिव कालोनी में हाई स्कूल के पास 200 केवीए ट्रांसफार्मर की ब्रंट केबल बदली जा रही है। 565750 रूपए की लागत से होने वाले इस कार्य की सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। जल्द इस पर काम शुरू हो जाएगी। इससे शिव कालोनी व आसपास के क्षेत्र में बिजली सप्लाई की दिक्कत पूरी तरह से ठीक हो जाएगी।
749388 रूपए की लागत से गल्र्स स्कूल के गेट के पास 200 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इससे लेडिज मार्केट के क्षेत्र में बिजली सप्लाई ठीक रहेगी।
1162665 रूपए की लागत से गांव चौधरीवाली 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगेगा। इस कार्य की सभी औपचारिकताएं पूर्ण हो चुकी हैं। इसके पूरा होते ही गांव में बिजली की समस्या पूरी तरह से दूर जाएगी।
1044010 रूपए की लागत से शिव कालोनी में 200 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। 393176 रूपए की लागत से भादरा फाटक के पास 200 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। फुसाराम पार्क के पास शिव कालोनी में 200 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इसकी लागत 1317640 रूपए आई है। इसी तरह रेलवे स्टेशन के पीछे रेहान मोबाईल के पास 200 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। करीब 10 लाख रूपए की लागत इसकी आई है। 1045345 रूपए की लागत से बोगा मंडी के अंदर 200 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। इससे बोगा मंडी में बिजली सप्लाई पूरी तरह से दुरूस्त हो जाएगी।
करीब साढ़े 3 लाख रूपए की लागत से यादव स्वीटस के पास 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इससे अनाज मंडी में बिजली की दिक्कत दूर होगी। बिजली विभाग से संबंधित अन्य कार्य भी जल्द शुरू होने वाले हैं। कुलदीप बिश्नोई एवं भव्य बिश्नोई निरंतर आदमपुर की बिजली से संबंधित मांगों को पूरा करवाने के लिए प्रयासरत हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button