धर्म कर्म

ओड समाज ने महर्षि भागीरथ जयंती पर लगाई ठंडे पानी की छबील

कांग्रेसी नेता अनिल मान मुख्य अतिथि के रूप में हुए उपस्थित

एंटिक ट्रुथ | हिसार

ओड समाज द्वारा महर्षि भागीरथ की जयंती के उपलक्ष्य में हरियाणा ओड सभा के प्रदेश उप प्रधान एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेश मुंडाई की अध्यक्षता में कैमरी रोड स्थित भागीरथ चौक पर ठंडे-मीठे पानी की छबील लगाई गई। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनिल मान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। अनिल मान ने समाज के लोगों के साथ महर्षि भागीरथ के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। ओड समाज के लोगों ने महर्षि भागीरथ को नमन करते हुए उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अनिल मान ने कहा कि महर्षि भागीरथ केवल ओड समाज ही नहीं बल्कि सर्व समाज के लिए पूजनीय हैं जिनके प्रयासों से गंगा मैया का धरती पर अवतरण हुआ। ऋषि-महर्षियों ने हमें हमेशा सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया और हमें सदा उनके दिखाए सद् मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने सभी को महर्षि भागीरथ जयंती की बधाई देते हुए समाज द्वारा इस अवसर पर ठंडे मीठे पानी की छबील लगाने का पुनीत कार्य करने पर प्रशंसा की।
ओड सभा के उप प्रधान राजेश मुंडाई ने इस मौके पर कहा कि ओड समाज धरती पर गंगा लाने वाले महर्षि भगीरथ महाराज को अपना पूर्वज मानता है। महर्षि भागीरथ मानव मात्र का कल्याण करने वाले महापुरुष थे जिनके प्रयास से गंगा माता धरती पर अवतरित हुई। यदि भागीरथ महाराज नहीं होते तो गंगा माता स्वर्ग से उतरकर नहीं आती जो आज भी मोक्षदायिनी कहलाती हैं। महर्षि भागीरथ की जयंती पर सभी को समाज के कल्याण व उन्नति में अपनी पूरी भागीदारी देने का प्रण लेना चाहिए।
इस अवसर पर मुख्य रूप से रत्न बडग़ुज्जर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, राम प्रकाश मजोका प्रधान ओड सभा जिला हिसार, धर्मबीर बीका जिला महासचिव, सुभाष मजोका, धर्मेंद्र, शिवचरण मजोका, रमेश, पवन मांगल, लक्ष्मण, विनोद, शिव दयाल खांबरा, कुलदीप मुंडाई, राहुल मुंडाई, विजय मुंडाई, रमन गंगवानी व सुमित मजोका सहित ओड समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button