कारोबार - शिक्षाटेक्नॉलॉजीनौकरीशिक्षाहरियाणाहिसार

कंप्यूटर साइंस के विद्यार्थियों के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम देने वाला पहला महाबिद्यालय बना ओ डी एम

ओडीएम कॉलेज में कम्प्यूटर साईंस के विद्यार्थियों के लिए पूरे शैक्षणिक वर्ष में डिग्री के साथ-साथ चलाया जा रहा है ट्रेनिंग कम इंटर्नशिप प्रोग्राम

एंटिक ट्रुथ | हिसार

गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी  विश्वविद्यालय हिसार से संबन्धित राजगढ़ रोड स्थित ओडीएम महाविद्यालय में कंप्यूटर साइंस के विद्यार्थियों के लिए डिग्री के साथ साथ पूरे शैक्षणिक वर्ष का एक ट्रेनिंग कम इंटर्नशिप प्रोग्राम चलाया जा रहा है।
यह जानकारी देते हुए महाविद्यालय के निदेशक डॉ अजीत सिंह ने बताया कि इस निशुल्क इंटर्नशिप प्रोग्राम में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, वेब एप्लीकेशन, मोबाइल एप्लीकेशन के अलावा विद्यार्थियों को सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री के लिए जरूरी ट्रेनिंग दी जा रही है। इस इंटर्नशिप प्रोग्राम की कोऑर्डिनेटर श्रीमती साक्षी ने बताया कि इस कार्यक्रम का सकारात्मक परिणाम यह है कि ओडीएम महाविद्यालय के विद्यार्थी अपनी डिग्री के साथ साथ सॉफ्टवेयर, वेबसाइट व मोबइल एप्लीकेशन बनाने में भी निपुणता हासिल कर रहे हैं जिससे अपनी डिग्री पूरी होते ही मल्टीनेशनल कंपनीयों में उनकी प्लेसमेंट आसानी से हो जायेगी।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रतिमा कुमार ने बताया कि महाविद्यालय में बीएससी कंप्यूटर साइंस व एमएससी कंप्यूटर साइंस के कोर्सेज उपलब्ध हैं और इस इंटर्नशिप प्रोग्राम को इस तरह डिजाइन किया गया है कि विधार्थी अपनी डिग्री के साथ साथ सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट की ट्रेनिंग पूरी कर लेता है। उन्होंने कहा कि अगर कोई विद्यार्थी किसी अन्य संस्थान में पढ़ता है और इस इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत ट्रेनिंग लेना चाहता है तो एक बेसिक टेस्ट के बाद वह विद्यार्थी भी ट्रैनिंग ले सकता है। प्राचार्या ने इस इंटर्नशिप प्रोग्राम में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किये गए सॉफ्टवेयर, वेबसाइट व मोबाइल एप्लीकेशन की गुणवत्ता देख कर लगता है कि इस इंटर्नशिप के बाद कोई विद्यार्थी बेरोजगार नहीं रहेगा क्योंकि आई टी सेक्टर में निपुणता की बहुत अधिक मांग हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button