शिक्षाहरियाणा

गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से संबद्ध ओ.डी.एम. कॉलेज में पीजी कोर्सेज के लिए प्रवेश शुरू एमएससी, एमकॉम व एमए विषयों में सीमित सीटें, अंतिम तिथि 28 जुलाई

महाविद्यालय में एम एस सी केमिस्ट्री, फिजिक्स, मैथमेटिक्स, कंप्यूटर साइंस, एम कॉम, एम ए हिस्ट्री व एम ए पोलिटिकल साइंस के स्नातकोत्तर कोर्सेज उपलब्ध हैं

एंटिक ट्रुथ | हिसार

गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से संबंधित राजगढ़ रोड स्थित ओ.डी.एम. महाविद्यालय मुकलान हिसार में स्नातकोत्तर कोर्सेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश की अंतिम तिथि 28 जुलाई है। प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी महाविद्यालय की वेबसाइट या उच्चतर शिक्षा विभाग के पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ओ डी एम महाविद्यालय के निदेशक डॉ अजीत सिंह ने बताया कि पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज में प्रवेश के लिए पोर्टल अब खुल चुका है और आवेदन की अंतिम तिथि 28 जुलाई निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में एम.एस सी. केमिस्ट्री, एम एस सी फिजिक्स, एम एस सी मैथमेटिक्स, एम एस सी कंप्यूटर साइंस तथा एम.कॉम में 40-40 सीटें उपलब्ध हैं, जबकि एम.ए. हिस्ट्री और एम.ए. पॉलिटिकल साइंस में 60-60 सीटें निर्धारित की गई हैं। ओ.डी.एम. महाविद्यालय के विद्यार्थी हर वर्ष विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं। इस बार के दीक्षांत समारोह में महाविद्यालय की 29 विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम आने पर गोल्ड मेडल मिले, जो कॉलेज की उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रतीक है।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रतिमा कुमार ने कहा कि रेगुलर पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज का आज के समय में विशेष महत्व है। ये कोर्स न केवल विषय की गहराई से समझ प्रदान करते हैं, बल्कि शोध, उच्च अध्ययन और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी बेहतर अवसर उपलब्ध कराते हैं। रेगुलर पीजी कोर्स से विद्यार्थी अनुशासित शिक्षण वातावरण में शैक्षणिक और व्यक्तिगत विकास कर पता है जिससे भविष्य में उन्हें शिक्षण, अनुसंधान, प्रशासनिक सेवाओं व कॉर्पोरेट क्षेत्र में सशक्त करियर विकल्प मिलते हैं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों को उनके डिग्री कोर्स के साथ साथ नेट व जे आर एफ के लिए भी तैयारी व विशेष मार्गदर्शन भी दिया जाता है।
ओ.डी.एम. महाविद्यालय, मुकलान में छात्राओं के लिए हिसार, सिवानी और आसपास के गांवों से कॉलेज तक बस सुविधा भी उपलब्ध है। इसके अलावा हरियाणा रोडवेज का बस पास सुविधा भी उपलब्ध है। महाविद्यालय का अनुशासित वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था और लगातार बेहतर परिणाम इसे क्षेत्र के प्रमुख महाविद्यालयों में से एक बनाते हैं। महाविद्यालय में इन कोर्सेज के लिए सीटें सीमित हैं, इसलिए प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी समय रहते आवेदन करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button