हिसारशिक्षाहरियाणा

ओ.डी.एम. महाविद्यालय और पारस इंस्टिट्यूट ने किया एम.ओ.यू , मिलेगा  बी.कॉम के बाद  चार्टेड अकाउंटेंट (सी ए) बनने का अवसर

बी कॉम के बाद चार्टेड अकाउंटेंट बनने के लिए सी ए फाउंडेशन नहीं है जरुरी  : विवेक मनोचा

एंटिक ट्रुथ | हिसार

राजगढ़ रोड स्थित ओ डी एम महिला महाविद्यालय मुकलान का कॉमर्स के प्रतिष्ठित संस्थान पारस इंस्टिट्यूट ऑफ कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड हिसार के बीच एक महत्वपूर्ण एम ओ यू पर महाविद्यालय के निदेशक डॉ. अजीत सिंह व पारस के निदेशक विवेक मनोचा ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रतिमा कुमार व पारस के निदेशक दुष्यंत जैन उपस्थित रहे।
इस एम ओ यू के तहत पारस संस्थान ओ डी एम महाविद्यालय के कॉमर्स के विद्यार्थियों को इंटर्नशिप प्रदान करेगा वहीं बी कॉम के बाद चार्टेड अकॉउंटट बनने के लिए बी कॉम के दौरान जरुरी ट्रेनिंग व मार्गदर्शन प्रदान करेगा। आमतौर पर बी कॉम करने के बाद विद्यार्थी एम कॉम या एम बी ए जैसे स्नातकोत्तर कोर्सेज में भविष्य देखता है लेकिन अब पारस इंस्टिट्यूट बी कॉम के बाद सीधे चार्टेड अकाउंटेंट बनने का अवसर प्रदान करेगा क्योंकि बी कॉम पास विद्यार्थी बिना सी ए फाउंडेशन कोर्स किए सीधा सी ए इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करके आर्टिकलशिप कर सी ए फाइनल की परीक्षा दे सकते हैं।
पारस के निदेशक विवेक मनोचा ने बताया कि इस एम ओ यू के माधयम से ओ डी एम महाविद्यालय के बी कॉम पास विद्यार्थियों को सी ए कोर्स के बाद रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने बताया कि अधिकांश विद्यार्थी 10+2 के बाद सी ए की तैयारी सी ए फाउंडेशन कोर्स से शुरू करते हैं बिना इस बात कि जानकरी के कि सी ए बिना फाउंडेशन कोर्स के भी केवल बी कॉम पास करके भी बना जा सकता है। नतीजा ये होता है कि जिन विद्यार्थियों का सी ए फाउंडेशन क्लियर हो जाता है वो तो सी ए कोर्स को आगे जारी रखते हैं लेकिन जो विद्यार्थी सी ए फाउंडेशन में पास नहीं पता तो उसका सी ए बनने का सपना अधूरा रह जाता है और वह विद्यार्थी सी ए को छोड़ कर किसी और कोर्स में अपना भविष्य देखता है ऐसे में अगर विद्यार्थी ने साथ साथ बीकॉम पास कर ली है तो वह बिना सी ए फाउंडेशन कोर्स के सी ए कोर्स जारी रख सकता है या जो विद्यार्थी बी कॉम कर रहे हैं वो भी सी ए कोर्स कर सकते हैं। ओ डी एम महाविद्यालय के निदेशक डॉ. अजीत सिंह ने कहा कि इस एम ओ यू के माध्यम से ओ डी एम महाविद्यालय पारस संस्थान के सी ए करने वाले विद्यार्थियों को सी ए के साथ साथ डिस्टेंस एजुकेशन के माध्यम से स्नातक कोर्स करने में मदद करेगा। ओ डी एम महाविद्यालय मुकलान रेगुलर कोर्सेज के लिए गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय हिसार से संबधित महाविद्यालय है साथ ही डिस्टेंस एजुकेशन कोर्सेज के लिए विश्वविद्यालय के डिस्टेंस एजुकेश का अधिकृत अध्ययन केंद्र भी है जिसमे विभिन्न स्नातक व स्नातकोत्तर कोर्सेज उपलब्ध हैं और  इस एम ओ यू से पारस के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसर मिलेंगे।
ओ डी एम महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रतिमा कुमार ने इस एम ओ यू के लिए खुशी जाहिर करते हुए कहा कि महाविद्यालय का प्रयास यहाँ पढऩे वाले प्रत्येक विद्यार्थी को उचित मार्गदर्शन के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित संस्थानों में ट्रेनिंग व इंटर्नशिप का मौका देने का है ताकि विद्यार्थी अपने कोर्स के साथ-साथ अपनी रुचि के क्षेत्र में व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त कर सकें। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में हर 30 छात्रों के लिए एक अनुभवी मेंटर है जो विद्यार्थी की रूचि के अनुरूप ट्रेनिंग व इंटर्नशिप में मदद करता है। उन्होंने कहा कि हिसार में पारस इंस्टिट्यूट कि पहचान कॉमर्स के क्षेत्र में प्रतिष्ठित संस्थान की है इस एम ओ यू के माध्यम से पारस जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से निश्चित तौर पर यहाँ के विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया कि ओ डी एम महाविद्यालय में स्नातक कोर्सेज की प्रवेश प्रक्रिया जारी है। महाविद्यालय में  बी ए, बी एस सी लाइफ साइंस, बी एस सी फिजिकल साइंस व बी कॉम जैसे सभी स्नातक कोर्सेज में सीटों की संख्या सिमित है ऐसे में ओ डी एम महाविद्यालय में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों को समय रहते अपनी सीट सुनिश्चित कर लेनी चाहिए। महाविद्यालय  हमेशा से ही उच्च कोटि की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को समर्पित रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button