हरियाणा

ओ.डी.एम. महिला महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण

एंटिक ट्रुथ | हिसार

ओ. डी. एम. महिला महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एन.एस.एस. स्वसेवकों द्वारा पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर स्वंयसेवकों ने कॉलेज परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। एन.एस.एस. प्रभारी डॉ. अंजू दुहन ने इस अवसर पर कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं और पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधे अवश्य लगाने चाहिए। इस प्रकार के आयोजन युवाओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करते हैं। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. प्रतिमा कुमार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा, प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। आज का पौधरोपण कार्यक्रम न केवल हरियाली बढ़ाने का एक प्रयास है बल्कि यह भावी पीढिय़ों को एक स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण देने की दिशा में एक सार्थक कदम भी है।
कॉलेज निदेशक डॉ. अजीत सिंह ने सभी को पर्यावरण के संरक्षण के लिए जागरूक रहने का आह्वान करते हुए कहा, यह पृथ्वी हम सभी की साझा धरोहर है। हमें मिलकर इसकी रक्षा करनी है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button