हिसार

डॉ. पवन कुमार को हकृवि कुलसचिव बनाए जाने पर हकृवि कुलपति प्रो. बी.आर. कंबोज का जताया आभार

विभिन्न यूनियनों के संयुक्त शिष्टमंडल ने कुलपति से मिलकर धन्यवाद व्यक्त किया

एंटिक ट्रुथ | हिसार

नॉन टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के प्रधान सुनील कुमार व महासचिव राजकुमार गंगवानी, एससी एसटी फैडरेशन के प्रधान मनोज कुमार व महासचिव नवीन सब्रवाल तथा सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान कालूराम व महासचिव चन्द्रबोस का एक संयुक्त शिष्टमंडल प्रधान सुनील कुमार के नेतृत्व में कुलपति बी.आर. कंबोज से मिला तथा डॉ. पवन कुमार को युनिवर्सिटी का कुल सचिव नियुक्त किए जाने पर आभार व्यक्त किया।  प्रधान सुनील कुमार ने कहा कि प्रो. बी.आर. कंबोज ने डॉ. पवन कुमार जैसे जुझारू, मेहनती, कर्मठ शिक्षक को चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय का कुल सचिव नियुक्त किया है। नॉन टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन डॉ. पवन कुमार से भी आशा करती है कि विश्वविद्यालय में पहले से भी ज्यादा पदोन्नतियां होती रहें। शिष्टमंडल ने हरियाणा सरकार का भी आभार जताया।
शिष्ट मंडल में प्रधान सुनील कुमार व महाासचिव राजकुमार गंगवानी के अलावा जोगिंद्र सिंह, महेंद्र कुमार, आशीष शर्मा, सुरेंद्र राणा, वीरभान, रामप्रताप, सुनील पंडित, ओमप्रकाश तथा एससी एसटी के प्रधान मनोज कुमार व महासचिव नवीन सब्रवाल तथा सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान कालूराम व महासचिव चन्द्रबोस, कैलाश जैदिया, बीर कुमार, बंटी व जगदीश आदि मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button