राष्ट्रीय

गणतंत्रत दिवस पर शिवांगी पाठक ने आस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट कोजिसको पर फहराया तिरंगा झंडा

शिवांगी पाठक 7 महाद्वीपो में 4 सबसे ऊंची पर्वत चोटियों को फतेह कर चुकी हैं, अगला लक्ष्य इंडोनेशिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी

एंटिक ट्रुथ | हिसार

जहां पूरे भारत देश में लोकतंत्र का पर्व गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वहीं भारतीय समय के अनुसार 26 जनवरी को सुबह 7 बजे हरियाणा की बेटी शिवांगी पाठक ने ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी ‘माउंट कोजिसको’ पर भारत की आन बान शान तिरंगा को फहरा कर भारत का गणतंत्र दिवस मनाया और अपने प्यारे देश भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन किया। ऑस्ट्रेलिया की यह पर्वत चोटी सात महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों में गिनी जाती है। अपनी मेहनत और अपने गुरुजनों के आशीर्वाद से शिवांगी ने आज सात महाद्वीपों में से चार चोटियों को फतह कर लिया है। अब उसका अगला लक्ष्य इंडोनेशिया की सबसे ऊंची चोटी ‘कार्र्सस्टेन्स्ज पिरामिड’ पर चढऩा है।  शिवांगी को विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर 16 साल की उम्र में तिरंगा फहराने पर प्रधानमंत्री बाल शक्ति पुरस्कार भी राष्ट्रपति द्वारा मिल चुका है। शिवांगी और उसके परिवार एवं गुरुजनों, वैदिक ग्लोबल एवं ऑस्ट्रेलिया की ब्राह्मण सभा के साथ जूस वेद का भी हार्दिक आभार जताया तथा शिवांगी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button