हिसार

शहीद चन्द्रशेखर आजाद के शहीदी दिवस पर भाविप चन्द्रशेखर आजाद शाखा ने लगाया रक्तदान शिविर

एंटिक ट्रुथ | हिसार

शहीद चन्द्रशेखर आजाद के शहीदी दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद शहीद चन्द्रशेखर आजाद शाखा हिसार ने ब्राह्मण धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयेाजन किया। कार्यक्रम दीप प्रज्जवलन व भारत माता की वंदना के साथ शुरू किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नलवा के ऊर्जावान विधायक रणधीर पनिहार रहे जबकि राजकुमार भारद्वाज प्रधान जिला ब्राह्मण सभा, समाजसेवी राजेंद्र बिडलान व वासुदेव शर्मा प्रधान पटेल नगर मार्केट विशिष्ट अतिथि रहे। स्वामी परमेंद्रानंद अवधूत कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे।
रक्तदान के उद्घाटन अवसर पर शाखा संयोजक आचार्य पवन कुमार वत्स ने महान शहीद चन्द्रशेखर आजाद के जीवन पर प्रकाश डाला तथा उनके बारे में विस्तार से बताया। सभी रक्तदाताओं को मेडल व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर रेड क्रॉस की टीम डॉ. नेहा के नेतृत्व में रक्त एकत्रित करने आई। शिविर में 54 रक्तदाता रक्तदान करने पहुंचे। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष रोहतास कुमार, सचिव बंता सिंह, कोषाध्यक्ष सुरेश शास्त्री, महिला प्रमुख रीतू जोपिन, प्रकल्प प्रमुख नरेश भारद्वाज, प्रांतीय संयोजक राकेश शर्मा, रक्तदान प्रकल्प प्रमुख डॉ. रोहित सागु, डॉ. नवीन, सुनील दत्त, धीरज शर्मा, सतपाल शर्मा सतीश गुपता, दरबार सिंह, जगमोहन, शुभम, नरेश शर्मा, जयकुमार, मा. हवासिंह, अभिषेक वत्स, डॉ. अंकित व सुषमा आदि उपस्थित रहे।  आचार्य पवन वत्स व निखिल पिता-पुत्र ने तीसरी बार संयुक्त रूप से मतदान किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button