धर्म कर्म

सतगुरु दयासागर प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय 30वां अखण्ड पाठ 13 नवंबर को कबीर सत्संग भवन महाबीर कालोनी में होगा : संत शिवदास

एंटिक ट्रुथ | हिसार

सतगुुरु प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में जगतगुरु आचार्य श्री गरीबदास महाराज की वाणी का 30वां अखंड पाठ 13 नवंबर को 10:15 बजे पाठ प्रकाश के साथ कबीर सत्संग भवन महाबीर कालोनी गली नं. 35 महात्मा ज्योतिबा फूले मार्ग में होगा।  यह जानकारी देते हुए कबीर सत्संग भवन के संस्थापक एवं संचालक संत शिवदास ने बताया कि 14 नवंबर को 10:15 बजे मध्य का भोग व सायंकाल संध्या आरती व सत्संग प्रवचन होगा। 15 नवंबर को 10:15 मिनट पर अखंड पाठ की पूर्णाहूति भोग होगा इसके साथ ही प्रवचन, सत्संग व भंडारा आयोजित किया जाएगा। संत शिव दास ने सभी धर्म प्रेमियों से अनुरोध किया कि वे सत्संग, प्रवचन व गरीबदास जी महाराज की वाणी का लाभ उठाएं।  उन्होंने बताया कि इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन में समस्त संगत का सहयोग रहेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button