श्रावण माह के तृतीय सोमवार को श्री सनातन धर्म हनुमान मंदिर में भगवान भोलेनाथ का अर्धनारीश्वर रूप में हुआ अद्भुत श्रृंगार

एंटिक ट्रुथ | हिसार
भूतभावन् भगवान भोलेनाथ को समर्पित पवित्र श्रावण माह के तृतीय सोमवार को नागोरी गेट स्थित श्री सनातन धर्म हनुमान मन्दिर में बने शिवालय का अर्धनारीश्वर स्वरूप में बड़ा ही अद्भुत व भव्य श्रृंगार अनुज शर्मा पुत्र स्व. प्रमोद शर्मा द्वारा किया गया। मन्दिर में श्रावण माह में विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रत्येक सोमवार व शिवरात्रि के दिन शिवालय को रंगीन लुभावनी लाईटों व विभिन्न प्रकार से भोलेनाथ का आलौकिक श्रृंगार किया जा रहा है। आज का श्रृंगार आर.पी. डालमिया ग्रुप के शीतल एवं नितेश डालमिया द्वारा करवाया गया। डालमिया परिवार द्वारा पूजा अर्चना की गई और मन्दिर ट्रस्ट के सदस्यों व अनेक शिव भक्तों के साथ बाबा भोलेनाथ की आरती उतारी गई। आरती के बाद प्रशाद वितरित किया गया। मन्दिर ट्रस्ट के संयुक्त सचिव बृजभूषण जैन ने बताया कि बाबा भोलेनाथ का अलग-अलग रूपों में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ भव्य व आलौकिक श्रृंगार प्रत्येक सोमवार को किया जाता है। उन्होंने अनुरोध किया कि सभी भक्त बाबा के विभिन्न स्वरूपों में दर्शन कर धर्म लाभ उठावे।



