हिसार

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विश्वास सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी

एंटिक ट्रुथ | हिसार

सोमवार को अर्बन एस्टेट स्थित विश्वास सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ के उपलक्ष्य में एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एफ सी विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देकर जागरूक किया गया। सभा में मुख्य रूप से दंत चिकित्सक आशीष कुमार उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों को दांतों की देखभाल, दांतों से जुड़ी बीमारियों और साफ-सफाई के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बच्चों को नियमित ब्रश करने, मीठे पदार्थों का सीमित सेवन करने तथा समय-समय पर डेंटल चेकअप कराने की सलाह दी।
इसके अलावा,  डॉक्टर  सत्या सावंत ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को  स्वास्थ्य एवं स्वच्छता तथा किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तनों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने संतुलित आहार, योग, मानसिक स्वास्थ्य, और आत्म-विश्वास जैसे विषयों पर भी विद्यार्थियों से संवाद किया। विद्यालय प्राचार्य दिनेश चंद्र  सेमवाल ने  विद्यालय प्रबंधन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button