
एंटिक ट्रुथ | हिसार
राजगढ़ रोड स्थित ओडीएम महाविद्यालय में स्नातक कोर्सेज के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। बीए, बीकॉम, बीएससी लाइफ साइंस (मेडिकल), बीएससी फिजिकल साइंस (नॉन मेडिकल) और बीएससी कंप्यूटर साइंस में प्रवेश के लिए फिजिकल/ओपन काउंसलिंग शुरू हो गई है। प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी अपने मूल शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ महाविद्यालय आकर ओपन काउंसलिंग के माध्यम से सीधा प्रवेश ले सकते हैं। ओडीएम महाविद्यालय में रेगुलर डिग्री के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, एचकेसीएल कंप्यूटर कोर्स, एनसीसी गर्ल्स विंग और एनएसएस यूनिट की सुविधा शामिल है। महाविद्यालय में विभिन्न कंपनियों और संस्थाओं के साथ एमओयू के माध्यम से ट्रेनिंग और इंटर्नशिप भी प्रदान की जा रही है। ओडीएम महाविद्यालय में कंप्यूटर साइंस में वेब और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट की विशेष ट्रेनिंग और इंटर्नशिप शामिल है।
उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में हिसार, सिवानी और आसपास के गांवों से कॉलेज बस की सुविधा और हरियाणा रोडवेज की बस पास की सुविधा भी उपलब्ध है। इस बार की विश्वविद्यालय कनवोकेशन में विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर महाविद्यालय के 29 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल मिले। इसके अलावा महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेलों में विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त किए हैं।
ओडीएम महाविद्यालय में रेगुलर कोर्सेज में केवल लड़कियां प्रवेश ले सकती हैं, जबकि डिस्टेंस एजुकेशन कोर्सेज में लडक़े भी प्रवेश ले सकते हैं। ओडीएम महाविद्यालय डिस्टेंस एजुकेशन कोर्सेज के लिए विश्वविद्यालय का अधिकृत अध्ययन केंद्र भी है, ओडीएम महाविद्यालय 23 साल से उच्च कोटि और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को समर्पित है। अधिक जानकारी के लिए महाविद्यालय की वेबसाइट या संपर्क नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।



