अन्य

ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन की त्रैवार्षिक कांफ्रेंस का आयोजन

नई कार्यकारिणी का किया गया गठन

एंटिक ट्रुथ | हिसार

शनिवार को जिमखाना क्लब हिसार में ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन, हिसार सर्कल की प्रथम त्रैवार्षिक कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेश कुमार गर्ग पंजाब नेशनल बैंक हिसार मंडल के सर्कल हैड और उप महाप्रबंधक थे। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में पीएनबी के प्रधान कार्यालय दिल्ली से महाप्रबंधक श्रीमती अंजू मित्तल विशेष रूप से शुभकामना देने पहुंची। कांफ्रेंस के मुख्य वक्ता कामरेड अशोक डे जनरल सैक्रेटरी ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन कलकता से अपना मुख्य संबोधन देने पहुंचे।
कांफ्रेंस में ए.आई.पी.एन.बी.पी.ए. के त्रिवार्षिक चुनाव करवाए गए। रिटर्निंग अधिकारी ए.आई.पी.एन.बी.ओ.ए. के चंडीगढ़ जोन के असिस्टेंट जनरल सैक्रेटरी राजेश पशरीजा ने निर्विरोध चुनी गई कार्यकारिणी की घोषणा की जिसका कार्यकाल तीन वर्ष का रहेगा। इस कार्यकारिणी में निर्विविरोध चुने गए पदाधिकारियों में बलदेव सहगल चेयरमैन, सुशील मुनि जैन वर्किंग चेयरमैन, एस.वी. सिंह प्रधान, उमाकांत शर्मा (भिवानी) वर्किंग प्रधान, सुनील जैन सर्कल सैक्रेटरी, बलराम ग्रोवर, कंवल नैन भुटानी व जवाहर ठक्कर उपप्रधान, रमेश सहजलान, विपिन आनंद बेदी संगठन सचिव, देवराज भाटिया, मनमोहन भारद्वाज, संत लाल ढल संयुक्त सचिव, धीरज शर्मा कोषाध्यक्ष, केशव कुकरेजा सह कोषाध्यक्ष, वेद कक्कड़, जुगल किशोर ग्रोवर, नरेश कुमार भट्टी, बुलाकी राम अरोड़ा, रामदास, रमेश खत्री और मुकेश जैन कार्यकारिणी के सदस्य चुने गए।
कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए अंजू मित्तल जी.एम., नरेश कुमार गर्ग सर्कल हैड डीजीएम और रजत शर्मा डिप्टी सर्कल हैड तथा ऐ.जी.एम. ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं तथा बैंक के साथ सहयोग करने का आह्वान किया। कांफ्रेंस में सिरसा, रोहतक और करनाल से भी ए.आई.पी.एन.बी.पी.ए. के सर्कल प्रेसिडेंट और सर्कल सैक्रेटरी ने भाग लिया। कांफ्रेंस में बड़ी संख्या में जिला हिसार और भिवानी के सदस्यों ने भाग लिया। मंच संचालन सुनील मुनि जैन, वर्किंग चेयरमेन ने प्रभावशाली ढंग से किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button