हिसारहरियाणा

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय हिसार के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगी

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ‘समग्र कल्याण के लिए आध्यात्मिक शिक्षा’ प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगी

एंटिक ट्रुथ | हिसार

प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज हिसार के स्वर्णजयंती समारोह के उपलक्ष्य में ‘समग्र कल्याण के लिए आध्यात्मिक शिक्षा प्रोजेक्ट’ का शुभारंभ 10 मार्च को बालसमंद रोड स्थित पीस पैलेस के प्रांगण में महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु द्वारा किया जाएगा। वे इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगी।  इस अवसर पर हरियाणा के महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय एवं पीडब्ल्यूडी एंड बी. एंड आर. मंत्री रणबीर गंगवा भी उपस्थित रहेंगे।
इस कार्यक्रम में पूरे भारतवर्ष से अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे जिनमें हिसार की विधायक सावित्री जिंदल एवं दीपिका जिंदल, ब्रह्माकुमारीज माउंटआबू मुख्यालय से राजयोगी ब्रह्माकुमार डॉ. मृत्युंजय भाई अतिरिक्त सचिव ब्रह्माकुमारीज, उड़ीसा कटक से राजयोगी ब्रह्माकुमार नाथमल भाई एवं माउंट आबू मुख्यालय से ब्रह्माकुमारी लीना बहन, पंजाब जोन की मुख्य संचालिका राजयोगिनी उत्तरा दीदी व राजयोगिनी प्रेम दीदी व इनके अलावा पंजाब जोन से अनेक वरिष्ठ भाई बहन इस कार्यक्रम में भाग लेने हेतु पधार रहे हैं।
इस कार्यक्रम में भाग लेने हेतु पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। इस कार्यक्रम में प्रवेश हेतु पास लेना होगा साथ में आधार कार्ड अवश्य लाना होगा। कार्यक्रम में पंजीकरण करवाने के लिए हिसार राजेयाग केंद्र की संचालिका बी.के. रमेश कुमारी से एवं फोन नं. 94666-82082 संपर्क किया जा सकता है। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दोपहर एक बजे से पहले प्रवेश करना होगा। एक बजे के पश्चात प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। हिसार केंद्र की संचालिका बी.के. रमेश कुमारी की तरफ से सभी को कार्यक्रम का आमंत्रण है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button