हिसार

जनता त्रस्त, नेता टिकटों के लिए व्यस्त, हिन्दुस्तानी लोगों की आवाज उठाने में मस्त

कई जगह पत्थर टूटन से फिर से मिल रहीे पेयजल नहर में गंदगी : राजेश हिन्दुस्तानी

एंटिक ट्रुथ | हिसार

जागो मानव बनो इंसान संस्था के अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता गंगापुत्र राजेश हिंदुस्तानी ने बताया कि शांति नगर, राजीव नगर से सैक्टर 1-4, सातरोड़ गांव बड़ी नहर तक खुले पेयजल नहर में मरे जीव, गंदगी, शौच, कपड़े धोना, पशु नहलाना हर तरह का दूषित पेयजल हिसार वासियों को महावीर कालोनी जलघर में आकर सप्लाई होता था। हिन्दुस्तानी के शुद्ध पेयजल संघर्ष 7 साल के अनशन, धरने और हर मुसीबत व धमकी, हमले झेलते वो नहर कवर हुई तो शासन-प्रशासन द्वारा अनदेखी व लापरवाही के चलते कुछ पत्थर टूट गए बार-बार हिन्दुस्तानी के आवाज उठाने पर भी कभी ढक दिए गए और अब कुछ समय से पेयजल नाला कई जगह से प्रशासन ने खुला छोड़ रखा है जो कि उसमें हर तरह की गंदगी डल रही है और कोई पशु या इंसान किसी भी जान का जाने का खतरा भी साइफन के चलते बना हुआ है। शासन-प्रशासन व नेताओं को गौर नहीं। हिन्दुस्तानी बार-बार शुद्ध पेयजल की मांग पर अड़े हैं। बहुत काम हो गए पर बार-बार आवाज उठाने पर भी जिम्मेवार पब्लिक हेल्थ के अधिकारी गौर नहीं कर रहे और जनता को दूषित पेयजल पिलाने पर आमादा है। हिन्दुस्तानी ने कहा कि नेता तो पांच साल बाद चुनावी मौसम में टिकटों की मारामारी में व्यस्त हैं और जनता त्रस्त है और राजेश हिन्दुस्तानी जनता की आवाज उठाने मेें मस्त है। उन्होंने मांग की कि राजीव नगर व अन्य स्थानों पर जहां भी पेयजल नहर पर पत्थर टूटे हैं उन्हें प्रशासन जल्द ठीक करवाकर प्रशासन जनता को शुद्ध पेयजल देना सुनिश्चित करे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button