राजेश हिन्दुस्तानी ने शहीदों को किया नमन

एंटिक ट्रुथ | हिसार
मां गंगा देवी हिंदुस्तानी जनसेवा मिशन कार्यालय रामपुरा मोहल्ले में शहीद पखवाड़ा शहीदों देशभक्तों की जय के नारों के साथ संपन्न हुआ। जागो मानव बनो इंसान संस्था के अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता गंगापुत्र राजेश हिंदुस्तानी ने काकोरी कांड के शहीदों रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, ठाकुर रोशन सिंह तथा राजेंद्र नाथ लाहिड़ी के 19 दिसंबर को शहीदी दिवस से शुरू श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चारों साहिबजादों की शहीदी दिवस तक शहीद उधम सिंह की जयंती रतन टाटा की जयंती या पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर सात दीन के राष्ट्रीय शोक, सावित्री बाई फूले की जयंती या श्री गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर इन महान हस्तियों को नमन कर शहीदों के चित्रो पर पुष्पांजलि अर्पित की। हिंदुस्तानी ने देश या दुनिया के लिए इनका योगदान लोगों को बताया। सर्ववंश दानी श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती पर पिछली कई वर्षों की तरह हिंदुस्तानी ने नगर कीर्तन में भाग लिया। कार्यक्रम में युवाओं बच्चों को इन महान शहीदों, देशभक्तो नारे लगाकर शहीद पखवाड़ा का समापन किया गया।



